नो इंट्री के दौरान गेहूं लदे ट्रक ने मंगलवार को लहरतारा में बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र अमन सिंह (15) और उसके क्लास में पढ़ने वाली चचेरी बहन मनीषा सिंह को जोरदार टक्कर मारी। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे अमन और मनीषा को कुचलता हुआ ट्रक आगे निकल गया। अमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मनीषा को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
2 of 5
The truck crushed child in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को घेरकर रोका और चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद ट्रक में आग लगाकर मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसएसपी ने आश्वस्त किया कि इलाकाई लोगों की मांग के अनुसार लहरतारा चौराहा के समीप हाईगेज बैरियर लगाया जाएगा और नो इंट्री में बड़े वाहन नहीं आएंगे। तब जाकर लोग माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
3 of 5
The truck crushed child in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जंसा के खेवली भतसार निवासी कमलेश सिंह का छोटा बेटा अमन लहरतारा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। वह रोजाना घर से बाइक से आता था। अमन के साथ ही उसकी चचेरी बहन मनीषा भी कक्षा नौ में ही पढ़ती है। बताया जाता है कि मंगलवार को चार बजे छुट्टी होने के बाद अमन बाइक पर मनीषा को बैठाकर लहरतारा चौराहा की ओर बढ़ा। इसी दौरान डीएलडब्ल्यू स्थित एफसीआई गोदाम से गेहूं लाद कर जा रहे ट्रक ने अमन की बाइक पर लहरतारा में पीछे से जोरदार टक्कर मारी तो दोनों सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद ट्रक के पहिये के नीचे अमन का सिर और मनीषा का पैर आ गया।
वाराणसी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
4 of 5
The truck crushed child in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का पीछा कर इलाकाई लोगों ने रोका और चालक को जमकर पीटते हुए पुलिस को सौंपकर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर मंडुवाडीह के साथ ही पांच अन्य थानों की फोर्स, क्यूआरटी, फायरब्रिगेड की गाड़ी और एसएसपी पहुंचे। इस दौरान जाम किए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नोकझोंक की। एसएसपी नितिन तिवारी के समझाने पर सभी माने और डेढ़ घंटे बाद साढ़े पांच बजे जाम खुला तब जाकर मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ। मंडुवाडीह पुलिस ने ट्रक को सीजकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाराणसी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
5 of 5
The truck crushed child in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे का शिकार हुआ अमन और मनीषा दोनों ने ही दौरान हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके साथ ही अमन की उम्र भी अभी बाइक चलाने की नहीं थी। दुख की इस घड़ी में अमन के परिवारीजनों के साथ ‘अमर उजाला’ की पूरी संवेदनाएं हैं। मगर, इस तरह के हादसों पर रोक लगाने के लिए अभिभावकों को भी गंभीरता के साथ सोचना होगा कि उनके नाबालिग बच्चे सड़क पर बिना लाइसेंस और हेलमेट के बाइक लेकर घर से कैसे निकल जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी 12वीं से नीचे के छात्रों के बाइक लेकर आने पर सख्ती से रोक लगानी होगी। बता दें कि अमन दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता कमलेश सोनभद्र में एक निजी कंपनी में चालक है। हादसे में अमन के मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां अंजू सिंह रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंडुवाडीह चौराहा से लहरतारा चौराहा के बीच जितने वाहन शोरूम हैं उन्हें नोटिस भेज कर चेतावनी दी जाएगी।