फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ भर्ती में धांधली करते धरे गए चार मुन्नाभाई, फर्जीवाड़े में भेजे गए जेल

Sat, 17 Aug 2019 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 2
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई (सीआईएसएफ) में चल रही भर्ती में धांधली करने वाले चार मुन्नाभाईयों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। फर्जीवाड़े का खुलासा बायोमैट्रिक मिलान के दौरान हुआ। 

सीआईएसफ की शक्तिनगर यूनिट में आरक्षक जीडी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान कुछ मुन्ना भाईयों की करतूत उजागर हुई। सीआईएसएफ यूनिट के सहायक कमानडेंट/कार्य (मेंबर दो) सुरेंद्र पाल संयुक्त भर्ती आरक्षक जीडी 2018 ने पुलिस को तहरीर दी।

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू हुई नई सुविधा से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, पेटीएम का करना होगा प्रयोग

तहरीर में बताया गया कि आरक्षक भर्ती जीडी में कार्तिकेय सिंह पुत्र बेनी माधव सिंह, निवासी धौरहरा कादीपुर थाना चौबेपुर वाराणसी, योगेश यादव पुत्र रामभजन यादव, निवासी अतरसुआ थाना सैदपुर, गाजीपुर, उमेश राम पुत्र सियाराम निवासी कलनपुर गाजीपुर व अजीत यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव, निवासी बड़ागांव दरियापुर गाजीपुर बायोमैट्रिक मिलान के दौरान अंगूठा व फोटो का मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी धोखाधड़ी के जरिए भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने का षणयंत्र किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के दौरान जो नए तथ्य आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : दुकानें बंद कर व्यापारी की हत्या के विरोध में धरने पर बैठे दुकानदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें