ट्रक की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। वहां से गुजर रहे कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो माहौल और भी अराजक हो गया। घटना यूपी के मऊ जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टाउन इंटर कालेज के समीप शनिवार की सुबह 10 बजे स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र की केला लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक से आटो को भी टक्कर लग गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इससे नाराज छात्रों ने चालक और खलासी की पिटाई करने के बाद ट्रक में आग लगाकर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इससे गुस्साए छात्रों ने दो रोडवेज बस और एक अन्य ट्रक में आग लगा दी। पथराव कर एक अन्य रोडवेज बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों ने पत्रकारों को भी निशाना बनाया। घटना में चिरैयाकोट थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी और दो पत्रकार घायल हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
4 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
हलीमाबाद स्थित एक निजी इंटर कॉलेज से 12वीं का छात्र अपने दोस्तों के साथ क्लास कर वापस वापस लौट रहा था। तभी टाउन इंटर कॉलेज के सामने पीछे से एक टेंपो आकर अचानक उनके सामने रुक गया। इससे दोनों छात्र गिर गए। तभी पीछे से केला लदा ट्रक आ गया और इसकी चपेट में आने से 12वीं के छात्र पुष्पांकर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद ट्रक टेंपो को घसीटते हुए भागने लगा। इससे टेंपो सवार छह लोगों को चोटें आईं। इससे गुस्साए छात्रों ने ट्रक चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस पहुंच गई और दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद छात्रों ने सड़क जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो छात्रों ने उन्हें धक्का दे दिया। तब छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इसके बाद छात्रों ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर खड़ी रोडवेज की दो बसों में भी आग लगा दी। बस से निकली आग की लपटों से वहां खड़ा एक अन्य ट्रक भी जलने लगा, लेकिन ट्रक चालक तुरंत गाड़ी लेकर सर्विस सेंटर पहुंच गया और वहां आग बुझाई।