फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा तो प्रेमी ने प्रेमिका के घर में ही लगा ली फांसी

Thu, 25 Jan 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सांकेत‌िक च‌ित्र
वाराणसी के किरहिया निवासी शंकर खरवार (25) की संदिग्ध हाल में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में शंकर की प्रेमिका पांडेयपुर की खुशबू और उसकी मां गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जो सच्चाई बताई है वह हैरान करने वाली है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
suicide shimla

आदमपुर पुलिस के मुताबिक 21 जनवरी की सुबह भदऊ चुंगी रेलवे डॉट पुल के पास शंकर का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि शंकर के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली गई तो पता लगा कि वो पांडेयपुर में रहने वाली खुशबू से लंबे समय से बातचीत करता था। खुशबू से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
victim

कड़ाई की गई तो उसने बताया 20 जनवरी की रात शराब के नशे में धुत होकर शंकर उसके घर आया और शादी करने की जिद करने लगा। शादी से इंकार करने पर शंकर ने खुशबू के कमरे में उसके दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कानूनी पचड़े से बचने के लिए खुशबू की मां गीता ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार सहित छह लोगों के साथ शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

 

4 of 5
युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : demo
 इसके बाद सभी ऑटो में शंकर का शव रखकर भदऊ चुंगी रेलवे डॉट पुल के पास पहुंचे। सुनसान स्थान देखकर शव को फेंकने के बाद सभी वापस लौट आए। वैवाहिक समारोहों में चाट और गोलगप्पे का स्टाल लगाने वाला शंकर अपनी प्रेमिका खुशबू के घर वालों के द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान रहता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मदद को आगे आए पड़ोसी

खुशबू और उसकी मांग गीता ने बताया कि शंकर से उन्होंने कई बार पैसा लिया था। जब वो मना करता था उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। खुशबू ने बताया कि पिता की मौत के बाद परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी और मां लोगों के घर चौका-बर्तन दो बहन और दो भाई का पालन-पोषण कर रही थी। ऐसे में शंकर से परिवार को अच्छी आर्थिक मदद मिल जाती थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें