सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष की निशानियों के बाद मातम का माहौल है। वारदात के बाद खेतों में, चकरोड पर जगह-जगह लोग घायल पड़े थे, तो शवों के पास उनके परिजन बिलखते रहे। जगह-जगह पड़े खून के छींटे वारदात की गंभीरता बयां कर रहे थे।