फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव के सामने भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, महिला दरोगा से की अभद्रता

Fri, 12 May 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav - फोटो : अमर उजाला
सूबे की योगी सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं से जहां संयम रखने की अपील कर रही है वहीं आजमगढ़ में सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं को हटाने गई महिला दरोगा के साथ मारपीट की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav - फोटो : अमर उजाला
यह सब हुआ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की आंखों के सामने। आजमगढ़ में सपा की तरह ही भाजपा में कार्यकर्ताओं की लामबंदी, हंगामा और मारपीट थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ जिले के सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा के बाद जनता की शिकायतों को सुन रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गये। उन्होंने जमकर हंगामा किया।

4 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav - फोटो : अमर उजाला
मारपीट पर उतारु कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रही महिला दारोगा से भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गया। इसके बाद महिला दारोगा ने तेवर दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ता को जोर से धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav - फोटो : अमर उजाला
इससे कुछ जगह खाली हुई तो दूसरे कार्यकर्ताओं ने किसी तरह से उसे खींचकर जनता दरबार से बाहर किया गया। यह पूरा मामला डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने हुआ। जिसे देखकर जनता की समस्या सुनने के बाद केशव मौर्या हक्का बक्का रह गये और फिर जनता दर्शन के बाद अपने कमरे में वापस लौट गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें