फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात

Fri, 16 Jun 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 6
marriage
कहते हैं शादी के बाद दूल्हे और दुल्हन का रिश्ता सात जन्मों के लिए जुड़ जाता है लेकिन भदोही से इलाहाबाद गई बारात के साथ ऐसा नहीं हुआ। यहां शादी के बाद दुल्हन फरार हो गई। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
marriage
भदोही के कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव से 12 जून को इलाहाबाद जिले के एक गांव में बारात गई थी। दुल्हन के घर बारात का जोरदार स्वागत हुआ। जनवास में बारातियों को मिठाइयां और शर्बत दिया गया। ससुराल में इस स्वागत से दूल्हा भी अभिभूत नजर आया।
विज्ञापन

3 of 6
marriage
द्वारचार रस्म पूरी करने के बाद बारातियों को भोजन कराया गया। बेहतरीन पकवान खाकर बाराती भी गदगद हो गए। इसके बाद शादी की रस्म शुरु हुई। दुल्हा-दूल्हन ने विवाह मंडप में सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। पंडित जी ने दोनों को आर्शीवाद दिया।

4 of 6
डेमो पिक
शादी के बाद सुबह विदाई होने से पूर्व दुल्हन ने दूल्हे पर एक गंभीर आरोप लगा दिया जिससे सब सकते में आ गए। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा मंदबुद्िध है, इसलिए वह ससुराल नहीं जाएगी। दुल्हन के इस सनसनीखेज आरोप के बाद परिवार में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
marriage logo
परिवार के लोग दुल्हन को मनाने में लग गए। इस बीच मौका पाकर लड़की फरार हो गई। बारातियों को वहां के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लड़की का किसी लड़के से पहले से ही अफेयर चल रहा था। इसलिए लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage logo
वहीं मायूस दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि लड़के के विवाह को लेकर उसके रिश्तेदार और बिरादरी के लोगों ने प्रयास करना शुरू कर दिया है। लड़की इस बर्ताव को लेकर पूरे इलाके में चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें