यूपी के आजमगढ़ जिले में एक दुल्हन शादी के मंडप में इंतजार करती रही लेकिन दगाबाज दुल्हा बारात लेकन नहीं आया। निराश दुल्हन को एसपी से गुहार लगानी पड़ी है। आगे की स्लाइड में पढ़ें इस दगाबाज दुल्हे की हैवानियत से भरी कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती मुबारकपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में गई थी। वहां गांव के एक युवक से मुलाकात हुई। युवती का युवक पर उसका दिल आ गया। दोनों में मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध स्थापित कर लिया। इसके बाद से युवक ने युवती से कई बार संबंध बनाए। इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने लड़के के घर वालों से बातचीत कर दोनों की शादी तय कर दी।
4 of 6
shadi
- फोटो : amar ujala
गत नौ जुलाई को शादी की डेट तय हुई। लड़की के घर वालों ने सारी तैयारी कर लिया। लड़के वालों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए परिवार वालों ने खाने पीने का बेहतरीन इंतजाम किया गया। लड़की के सभी रिश्तेदार भी घर आ गए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : WondersList
वहीं दुल्हन के चेहरे पर मनपसंद दुल्हा मिलने की खुशी छलक रही थी। शाम को निर्धारित समय पर बारात आनी थी। घराती लोग बारातियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
बारात न आने पर लड़की के घर वाले जब लड़के के यहां पहुंचे तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे सब आवाक रह गए। दुल्हन का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस धोखे से परेशान पीड़िता ने आजमगढ़ के एसपी से मिलकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।