बनारस में बजबजाती नालियां और कूड़ों के ढेरों को लेकर नगर निगम की उदासीनता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। शहर के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर से जिला कांग्रेस सेवा दल ने 'सीवर कलश यात्रा' निकाली। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
varanasi
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस की यात्रा मेयर मृदुला जायसवाल के आवास पहुंचकर खत्म हुई। इसके अलावा यात्रा के मृदुला जायसवाल के अवास मेयर माई धाम पहुंचने पर 'भव्य कूड़ा श्रृंगार' भी किया गया। वहीं मेयर को कूड़ा सौंपने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन
3 of 4
varanasi
- फोटो : amar ujala
जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक हरीश मिश्रा ने कहा कि तड़पकर मरने से बेहतर है कि संघर्ष करके मरा जाए। पूरे शहर में सीवर चोक है। गलियां बजबजा रहीं हैं। आए दिन डेंगू, मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर आदि की चपेट में आकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके मेयर मृदुला जायसवाल की जन समस्याओं के प्रति गंभीरता नजर नहीं आती।
पुरातन नगरी काशी में रोजाना हजारों दर्शनार्थियों-पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं शहर में विकास के नाम पर सरकारी तंत्र सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। नागरिकों की असुविधाओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं। ऐसे में ध्वस्त जन सुविधाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ संघर्ष के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बनारस और बनारस के लोगों को जिंदा रखने के लिए हमें सड़क पर उतरना ही होगा।