सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को जानने के लिए शहर भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री से हकीकत छिपाने कोशिश की जाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सीएम योगी
- फोटो : SELF
पिछले तीन महीने से महमूरगंज-सिगरा मार्ग बंद पड़ा है और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों ने सीवर लाइन कनेक्शन ही गलत जोड़ दिया। ऐसे में इस काम को पूरा करने में और समय लग सकता है। इसके अलावा वाराणसी की साज सज्जा से लेकर अन्य कामों पर लापरवाही है।
विज्ञापन
3 of 5
cm yogi
- फोटो : amar ujala
29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चावल अनुसंधान संस्थान सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हस्तकला संकुल में एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को जानने के बाद मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
4 of 5
CM YOGI
- फोटो : self
यहां बता दें कि ऐढ़े गांव में तैयार हो रहे टेंट सिटी में लोक निर्माण विभाग का काम धीमी से गति से चल रहा है। शहर में सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य हो रहा है। मगर, अभी ज्यादातर काम लंबित हैं। रोजाना लग रहे जाम भी प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री इनका संज्ञान ले सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद काम तेज किया गया है।
वाराणसी आगमन में सीएम योगी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रात में मुख्यमंत्री शहर भ्रमण कर प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं का हाल भी जानेंगे।