फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण,कहा-समय से कराएं पूर्ण

Sun, 30 Aug 2020 01:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तिभाव से बैठे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देर रात दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्री निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्यों की जानकारी लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री रात 10 बजे मंदिर के गेट नंबर 4 से मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां से रानी भवानी उत्तरी गेट से प्रवेश करते हुए गर्भगृह में जाकर बाबा विश्वनाथ के श्रृंगार भोग आरती में शामिल हुए। आरती के पश्चात धाम के निर्माण कार्य को देखा। साथ ही मंदिर के रानी भवानी उत्तरी गेट के चल रहे पत्थरों से निर्माण के बारे में जानकारी ली।

 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्यों की जानकारी लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में नींव का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पत्थर का कार्य गतिमान है। बाद में गंगेश्वर महादेव मंदिर होते हुए मंदिर चौक के निर्माण कार्य को देखा। वहां उन्होंने यात्रियों के आने-जाने के मार्ग की चौड़ाई की जानकारी ली। यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन जलपान गृह सहित कई भवनों के निर्माण कार्य को करीब से जाकर देखा।

 

4 of 6
विश्वनाथ धाम के विकास कार्यों की निरीक्षण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
बाद में गोयनका छात्रावास से मां गंगा का दर्शन कर प्रणाम किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी ने धाम के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि पीएसपी कंपनी को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिसकी कार्ययोजना निर्धारित कर ली गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
विश्वनाथ धाम के विकास कार्यों की निरीक्षण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए सभी कर्मचारियों और मजदूरों की साप्ताहिक कोरोना की जांच के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग भी नियमित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम को जानकारी देते मंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
धाम में कुल 24 निर्माण कार्य होने हैं इसमें से 16 का काम जारी है। अन्य कार्य बारिश समाप्त होते ही शुरू हो जाएंगे और समय से कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें