फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Varanasi: बीएचयू में सीएम योगी ने विज्ञान भारती के अधिवेशन का किया शुभारंभ, तस्वीरों में देखें- झलक

Sat, 13 Jun 2026 10:51 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विज्ञान भारती का अधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करने सीएम योगी आदित्यनाथ बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 6
विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में शनिवार यानी आज से विज्ञान भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महामना पं. मदन मोहन मालवीय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किए। स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम का स्वागत किया गया। बता दें कि दो दिन तक चलने वाला ये कार्यक्रम कई मायनों में खास है। इस आयोजन में जहां चिकित्सा, शिक्षा और विज्ञान जगत के विशेषज्ञों के साथ उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए हैं, वहीं आध्यात्म के साथ रिसर्च और इनोवेशन को भी नई दिशा मिल रही है। युवाओं को देश-विदेश से आए विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। विज्ञान भारती के स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के तहत आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न सत्रों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन की थीम ‘’एआई एंड एथिक्स, वन हेल्थ एंड नेट जीरो’’ है, जिसे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है। तस्वीरों में देखें- झलकियां
विज्ञापन

2 of 6
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि विज्ञान भारती का सातवां अधिवेशन आयोजित हो रहा है। 1300 से अधिक प्रतियोगियों ने अब तक कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए अपना पंजीकरण भी किया है। यह हिंदू विश्वविद्यालय है, इसकी स्थापना के पीछे का उद्देश्य ही ज्ञान- विज्ञान के ऐसी धारा के रूप में काशी को उसकी पहचान दिलाना है, जिसके लिए हमारी काशी जानी जाती थी और यह सातवां अधिवेशन उस कार्यक्रम की एक नई श्रृंखला का हिस्सा है। विज्ञान भारती को बीएचयू में इस कार्यक्रम के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। साथ ही प्रशासन को जिन्होंने इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहमति भी और उसमें सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की है। इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।  
विज्ञापन

3 of 6
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में स्थित स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के तस्वीर पर माल्यार्पण करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

4 of 6
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में विज्ञान भारती के सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत गाते सीएम योगी व अन्य।
विज्ञापन

5 of 6
अधिवेशन में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञान भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ, इसमें चिकित्सा, शिक्षा और विज्ञान जगत के विशेषज्ञों के साथ उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में दो दिन तक चलने वाले विज्ञान भारती के सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल सीएम योगी व अन्य। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें