काशी विश्वनाथ कारीडोर के निरीक्षण के दौरान दिश-निर्देश देते सीएम
- फोटो : amar ujala
इस दौरान मुख्यमंत्री गंगा घाट तक गए और कंसल्टेंट कंपनी एचसीपी के कर्मी से होने वाले निर्माण की डिजाइन के बारे जानकारी ली। उन्होंने घरों से निकले मंदिरों को देखा और उनका भव्य निर्माण कराने को कहा। इसके उपरांत सीएम 10:27 बजे मंदिर से रवाना हो गए।
इस दौरान सतुआ बाबा संतोष दास, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, मंत्री आशुतोष टंडन, अवनीश अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा और तहसीलदार विनय कुमार उपस्थित रहे।