फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: BJP नेता की हत्या करने वाला बनना चाहता है उज्जैन का दुर्लभ कश्यप, गैंग का नाम रखा था- 307

Mon, 17 Oct 2022 04:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
दुर्लभ कश्यप - फोटो : Amar Ujala
माथे पर तिलक, आंखों में सूरमा, कंधे पर गमछा और अपराध से पहले महाकाल का नाम... सोशल मीडिया पर उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के वीडियो आपकी नजर के सामने जरूर आया होगा। वो कच्ची उम्र में जुर्म की दुनिया पर राज करना चाहता था। 18 साल से कम की उम्र में 150 लड़कों की फौज खड़ी करने वाला दुर्लभ कश्यप भले ही दो साल पूर्व गैंगवार में मारा गया। उसका एक अलग स्टाइल था जो किशोरों के बीच काफी पॉपुलर हुआ। सोशल मीडिया पर उसके वीडियो को देख अधिकतर किशोर उस जैसा ही बनना चाहते हैं।

वाराणसी के सिगरा में  भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या करने वाले लड़कों में अधिकतर दुर्लभ कश्यप के फैन निकले। मुठभेड़ में गिरफ्तार 307 गैंग का सरगना राहुल सरोज के मोबाइल में दुर्लभ कश्यप पर बने कई वीडियो भी मिले। यही नहीं, राहुल के इंस्टाग्राम पर रील और फेसबुक पर वीडियो भी दुर्लभ कश्यप से हु-ब-हू मेल खाती है। माथे पर तिलक, आंखों में काजल, कंधे पर गमछा, हल्की दाढ़ी और गले में रुद्राक्ष की माला पहनने वाले दुर्लभ की तरह ही राहुल भी रहता था। 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 307 गैंग का सरगना राहुल सरोज - फोटो : अमर उजाला
जयप्रकाश नगर, चंदुआ छित्तूपुर, शिवपुरवा, माधोपुर के उसके 307 गैंग में 40 से 45 नौजवान शामिल हैं। सभी व्हाट्सएप ग्रुप 307 में सदस्य है, जिसका एडमिन राहुल सरोज और विकास राजभर, पवन हैं। किसी भी सदस्य का जन्मदिन मनाना यह नहीं छोड़ते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
रविवार सुबह हुई थी मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच ने राहुल और पवन के मोबाइल खंगाले तो कई वीडियो और फोटो ऐसे निकल कर सामने आए। राहुल के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट भी खतरनाक और चेतावनी वाले हैं। यही कारण रहा कि बुधवार  रात राहुल से विवाद के बाद एक झटके में 30 से 40 लड़के बाइक से 15 से 20 मिनट में जयप्रकाश नगर आ गए। 

4 of 7
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
307 गैंग के व्हाट्सएप पर लड़ाई-झगड़े की बात मालूम चलते ही आंधी की तरह हॉकी, डंडे और रॉड से लैस होकर हमलावर आए और राजकुमार सिंह उर्फ राजन पर टूट पड़े थे। बीच बचाव को आगे आए पिता व भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
उज्जैन का दुर्लभ कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया।
क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला दुर्लभ कश्यप कम उम्र का सबसे बड़ा गैंगस्टर बन रहा था। छह सितंबर 2020 को दुर्लभ कश्यप पुरानी रंजिश के दौरान गैंगवार में मारा गया। वह 18 साल की उम्र में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दे चुका था। वह चर्चा में तब आया, जब उसने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि  कोई भी कैसा भी विवाद हो दुर्लभ कश्यप से संपर्क करें। 
विज्ञापन

6 of 7
उज्जैन का गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप - फोटो : अमर उजाला
अपने स्टेट्स में वह हमेशा कुख्यात बदमाश, हत्यारा लिखता था। वह सोशल मीडिया के लिए अलग से टीम बना रखा था। फेसबुक आईडी से जेल में बंद अपराधियों की भी फोटो डालता था। उसके गैंग में 150 से अधिक लड़के शामिल थे।  जो उसके एक इशारे पर किसी का भी काम तमाम करने का माद्दा रखते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उज्जैन का गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया।
यही कारण रहा कि 18 साल की उम्र में दुर्लभ पर नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। दुर्लभ कश्यप भले ही मारा गया हो लेकिन सोशल मीडिया पर उसके जैसे दर्जनों फेसबुक पेज हैं। लगभग डेढ़ दर्जन पेज पर लगातार वीडियो पोस्ट होते रहे हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले दुर्लभ कश्यप जैसे ही ड्रेस कोड में होते हैं, जिन पर हजारों लाइक और व्यू आते हैं।
पढ़ें: BJP नेता की हत्या में वांछित 307 गैंग का सरगना समेत दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें