फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: खेलों में आईआईटीयंस का शानदार प्रदर्शन, IIT BHU में 'स्पर्धा' का समापन

Mon, 17 Oct 2022 02:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
आईआईटी बीएचयू में खेल उत्सव स्पर्धा - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा-22 का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन जिमखाना मैदान पर क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी के साथ ही बास्केटबॉल, टेनिस, कबड्डी प्रतियोगिताओं में आईआईटीयंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शाम को समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विशाल कृष्ण यादव और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित छिल्लर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
आईआईटी बीएचयू में खेल उत्सव स्पर्धा - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय खेल उत्सव में आईआईटी बीएचयू, कानपुर, पटना, बांबे, धनबाद, रांची समेत 41 तकनीकी संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशाल कृष्ण यादव ने अपने संघर्षों की कहानी बताई। 
विज्ञापन

3 of 5
आईआईटी बीएचयू में खेल उत्सव स्पर्धा - फोटो : अमर उजाला
कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत से कही ज्यादा प्रतिभागिता जरूरी होती है। मोहित छिल्लर ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए खेल की प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन ही उसकी सबसे बड़ी पहचान होती है।
 

4 of 5
आईआईटी बीएचयू में खेल उत्सव के दौरान की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेल उत्सव का आगाज हुआ था। देश भर के आईआईटी और एनआईटी से 2500 खिलाड़ियों ने 20 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खेल उत्सव के उद्घाटन पर भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी और भारोत्तोलक पूर्णिमा पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें