फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस-10 के विजेता मनवीर गुर्जर की पहली फिल्म बनारस में होगी शूट

Wed, 18 Apr 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला
टीवी शो बिग बॉस सीजन-10 के विजेता मनवीर गुर्जर की पहली फिल्म का मुहूर्तचुका है। फिल्म की शूटिंग बनारस में भी होगी। फिल्म का नाम है ‘आज की अयोध्या’ । इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश पर आधारित है। इस फिल्म में मनवीर के अपोजिट होंगी श्रद्धा दास। श्रद्धा को इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में देखा गया था। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
गंगा पार चमचमाता हुआ चकाचौंध से भरा शहर और इस पार बुझा उदास सा गांव। बिल्कुल उस अयोध्या की तरह जो वनवास गए श्रीराम के वापस आने और राम राज्य लाने की उम्मीद में जी रही थी। उस अयोध्या में राम राज्य तो आ गया पर गांवों का वनवास खत्म नहीं हो रहा। गांवों के इसी संघर्ष और शहर जैसी सुविधाएं पाने की छटपटाहट दिखेगी ‘आज की अयोध्या’ में। 
विज्ञापन

3 of 5
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
पिछले दिनों शूटिंग के मद्देनजर बनारस आए निर्देशक अजय लोहान ने बातचीत में बताया कि फिल्म में गांव के संघर्ष को दिखाया जाएगा। जिसमें भारत के विविध रंग होंगे। संजय मिश्र मुख्य किरदार में हैं जो अपने गांव के लिए कुछ करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि उनके गांव को शहर से जोड़ता नदी पर एक पुल बन जाए ताकि बच्चे स्कूल जा सकें, युवाओं को रोजगार मिल सके। 

4 of 5
एक फिल्म के सीन में संजय मिश्रा
संजय मिश्रा अपने गांव में रामलीला कराना चाहते हैं, इसलिए वो बनारस आते हैं। यहां के घाट, गलियों के साथ ही उन्होंने बनारस व मिर्जापुर से सटे कुछ गांव को भी शूटिंग के तौर पर चुना है। उन्होंने बताया कि मई जून तक वो फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manveer gurjar

उन्होंने बताया कि वो पहली बार बनारस आए और यहां की विविधता से गहरे तक जुड़ गए। इस फिल्म में बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर डेब्यू कर रहे हैं। बंदूकबाज फिल्म की श्रद्धा बतौर हिरोइन इस फिल्म में हैं। इस फिल्म में चंकी पांडेय भी हैं। लेखक व निर्माता अनंत कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें