हर घर तिरंगा यात्रा का आह्वान।
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, 100 प्रतिभागी हुए शामिल
लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय की ओर से मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पंडित सुगानू में हर घर तिरंगा विषयक चित्रकला प्रतियोगिता व तिरंगा वितरण का आयोजन हुआ। इसमें कुल 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हर घर तिरंगा पर सुंदर चित्रांकन करने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए।
प्रतियोगिता में पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरण शैलेंद्र किशोर पांडेय मधुकर, सह संयोजक, काशी क्षेत्र ने किया। प्रथम पुरस्कार सत्यम चौहान, द्वितीय पुरस्कार उदय कुमार प्रजापति व तृतीय पुरस्कार रोहन साहनी को मिला। सांत्वना पुरस्कार अखिलेश यादव व आसिया को मिला। संचालन शैलेश सिंह ने किया।
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंगुलपुर अंडरपास से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें देशभक्ति के नारों के साथ भारत माता के प्रति लोगों ने अपनी आस्था व्यक्त की। सैकड़ों तिरंगे लेकर लोगों ने शहीदों को याद किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भोलानाथ उपाध्याय, मुक्तिनारायण मौर्य, अजीत सिंह, अजय गुप्ता, मनीष चौहान प्रधान, प्रदीप सेठ राजू रहे।