फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में तनाव बरकरार, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने मुंडवाया सिर

Wed, 27 Sep 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में शनिवार रात हुए बवाल के बाद परिसर में तनाव अब भी बरकरार है। मंगलवार को कैंपस थोड़ा शांत है। एबीवीपी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठा है। बीएचयू के कुछ छात्रों ने विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया है। वो सभी मणिकर्णिका घाट जाकर विश्वविद्यालय प्रशासन का पिंडदान करने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 7
bhu - फोटो : अमर उजाला
जिन छात्रों ने अपना सिर मुंडवाया है वो सभी बिरला हॉस्टल के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मौत हो चुकी है। सिर मुंडवा लिया है। आज ही मणिकर्णिका घाट पर जाकर पिंडदान भी करेंगे। हमलोग अनाथ हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
bhu - फोटो : अमर उजाला
सिर मुंडाने वाले छात्रों ने कहा कि पीएम मोदी हमारे अभिभावक हैं। अब जब हम और हमारा विश्वविद्यालय अनाथ हो गया है तो पीएम मोदी से आग्रह है कि वो हमें आकर गोद ले लें। छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और 1000 छात्रों पर केस के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की जिंदा मौत हो चुकी है।

4 of 7
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज, छात्रों की पिटाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को भी जारी है। भारत कला भवन के पास चौराहे पर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। 
विज्ञापन

5 of 7
पहले 28 से होनी थी छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों की संख्या कुछ घटी है। छात्र-छात्राओं का हॉस्टल खाली करने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को विश्वविद्यालय में छात्रों को सांति मार्च निकालने से रोक दिया गया था। वहीं घटना के विरोध में सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‌बीएचयू के गेट पर हंगामा मचाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
bhu
बीएचयू में महिला महाविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना के दो दिन बाद सोमवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने बयान जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। कुलपति ने दावा किया कि छात्राओं पर लाठीचार्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीएचयू में दिनभर मची रही अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
छेड़खानी के बाद हुए बवाल को लेकर हर दिन नया मोड़ आ रहा है। पहले कुलपति पर छात्राओं से मिलने न जाने के लिए संवादहीनता के आरोप लगे। उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन महिला महाविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना में संवेदनहीनता के आरोप में फंस गया। अब संवाद पर विवाद शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें