फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 29 गोल्ड मेडलिस्ट को अंग्रेजी में दिलाई शपथ, मेडल पाकर खिल उठे चेहरे

Fri, 12 Dec 2025 01:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU Convocation Ceremony: बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन में शुरू हुआ। इस दौरान मेधावियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
1 of 6
बीएचयू के दीक्षांत समारोह में शामिल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया जा रहा है। अंग्रेजी और बाद में हिंदी परिचय के साथ समारोह शुरू हुआ। इस दौरान 29 गोल्ड मेडलिस्ट को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अंग्रेजी में शपथ दिलाई। इसके बाद शिष्ट मंडल के सभी सदस्यों ने अंग्रेजी में 544 मेडल और उपाधियों को देने की घोषणा की।
विज्ञापन

2 of 6
बीएचयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
दो मेधावियों अनुराधा द्विवेदी और तुहीन को चांसलर और महाराजा विभूति नारायण गोल्ड मेडल सहित 29 टॉपर्स को बीएचयू गोल्ड मेडल से नवाजा गया। बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में 12 हजार से ज्यादा छात्र और छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। जो अनुपस्थित थे उनकी ओर से कुलसचिव ने मंच से उपाधि की घोषणा की। 
विज्ञापन

3 of 6
बीएचयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
डीजे डांस रोकने के लिए पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत हैं। पूरे दीक्षांत समारोह के दौरान डीजे डांस को स्वीकृति नहीं दी गई है। इस पर रोक को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।

4 of 6
बीएचयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे से स्वतंत्रता भवन सभागार में मुख्य समारोह शुरू हुआ। बीएचयू के सभी 16 संकायों में 13,650 उपाधियां और 554 मेडल दिए जाएंगे। कुल 712 पीएचडी, 5459 पीजी, 7364 यूजी उपाधियां दी जाएंगी। इनके अलावा एमफिल की चार उपाधियां और एक डॉक्टर को डी. लिट भी मिलेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
बीएचयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत के दौरान जो भी छात्र बीएचयू में नहीं आ पाए, उन्हें एक महीने के अंदर डिग्री उनके घर भेजी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह की तिथि के एक महीने के बाद पंजीकृत डाक द्वारा परीक्षा फॉर्म में दिए पते पर स्वतः ही उपाधि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएचयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
मुख्य कार्यक्रम के बाद विज्ञान के छात्रों को मिलेगी उपाधियां
शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम के बाद स्वतंत्रता भवन सभागार में दोपहर करीब दो बजे से विज्ञान संस्थान का दीक्षांत समारोह शुरू होगा। इसमें करीब 3000 से ज्यादा छात्र और छात्राओं को उपाधियां और मेडल दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें