काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन 2017’ का उद्घाटन सोमवार को कॉमेडी के तड़के के साथ हुआ। समारोह में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को खूब गुदगुदाया। अपनी कॉमेडी के जरिये उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बखान किया और अखिलेश व राहुल पर खूब तंज कसे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन
2 of 7
raju srivastav
- फोटो : अमर उजाला
हर-हर महादेव... के उद्घोष के बाद राजू ने शुरुआत एंटी रोमियो स्क्वॉड से की। उन्होंने कहा कि आजकल एक समस्या हो गई है। अब कपल फिल्म देखने जाते हैं तो तीन टिकट लेते हैं क्योंकि उनके बीच एक एंटी रोमियो स्कवॉड वाला भी बैठता है।
विज्ञापन
3 of 7
raju srivastav
- फोटो : अमर उजाला
राजू श्रीवास्तव ने आगे कहा ‘यूपी में योगी सरकार आई, आना भी चाहिए था लेकिन मैं राहुल गांधी की बहुत इज्जत करता हूं। उन्हीं की वजह से भाजपा की सरकार बनी लेकिन उनमें जरा भी घमंड नहीं आया’।
4 of 7
raju srivastav
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर उन्होंने कहा, मोदी के लिए मैं बस यही कहूंगा और गीत गुनगुना दिया, ‘चाहे कोई मुझे कुछ भी करे, ढाई साल जम के काम किया है, हम क्यों डरें। मेरी पीछे कुछ पड़े हैं, नहीं उन्हें कोई काम, मेरी राह वही जो कि होगी सही’।
विज्ञापन
5 of 7
raju srivastav
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राजू श्रीवास्तव के साथ छात्र-छात्राओं ने जमकर ‘मोदी... मोदी... मोदी...’ के नारे लगाए। नोटबंदी के जरिये भी अपने हंसी के फव्वारे छोड़े। मुलायम सिंह यादव, मायावती पर कॉमेडी करने के साथ उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, राजकुमार की मिमिक्री करके भी खूब हंसाया।
विज्ञापन
6 of 7
raju srivastav
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालयों खासकर जेएनयू की घटना पर राजू श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि मैं बीएचयू में हूं और आप सभी युवा मेरे सामने हैं तो मैं बस एक बात कहना चाहूंगा कि जो कोई यूनिवर्सिटी में देशद्रोह की बात करे, भारत मां का अपमान करे, बगैर संकोच उसे लिटा-लिटाकर मारो। देशद्रोहियों को बर्दाश्त करने जरूरत नहीं।
हालांकि इस दौरान उन्होंने युवाओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपके जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है, इसलिए हमेशा अनुशासन में रहिए। सीनियर्स की इज्जत करिए, गुरुजनों का आदर करिए। इससे पहले उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से कहा कि चुनौतियों का सामना करने की ताकत बीएचयू के स्टूडेंट्स में है।