फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: दो बहनों के अकेले भाई थे शहीद रवि, पिता बोले- शासन कहे तो मैं भी देश के लिए प्राण न्योछावर कर दूं

Thu, 20 Aug 2020 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
शहीद रवि कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बारामूला में सोमवार को आतंकी हमले में शहीद हुए मिर्जापुर जिले के रवि कुमार सिंह दो बहनों में इकलौते भाई थे। आज उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव पहुंच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी एयरपोर्ट पर शहीद के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। - फोटो : अमर उजाला
देश के लिए शहीद हुए रवि सिंह के पिता जय सिंह को उन पर बहुत गर्व है। वहीं, मां ने बताया कि उनका बेटा शेर है। वह देश के लिए आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
रवि कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रवि कुमार सिंह 2013 में ग्रेनेडियर-29 राष्ट्रीय राइफल्स में जबलपुर में भर्ती हुए। दो बहनों में इकलौते भाई रवि के पिता संजय सिंह ईट भट्टा व्यवसायी हैं। सोमवार को बारामुला के पट्टन इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें रवि शहीद हो गए थे।

4 of 6
शहीद के पिता। - फोटो : अमर उजाला
शासन आदेश करे तो बॉर्डर पर जाकर प्राणों को कर दूं न्योछावर
शहीद के पिता जय सिंह ने कहा कि बेटा देश के लिए शहीद हो गया। दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी, बोला था। दो माह की छुट्टी लेकर आऊंगा और दीपावली घर पर मनाऊंगा। बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि बचपन की बहुत सी यादें है, उसे स्पोर्ट पसंद था।
विज्ञापन

5 of 6
मिर्जापुर से शहीद जवान का पार्थिव शरीर जाता उनके पैतृक गांव। - फोटो : अमर उजाला
बचपन में कहता था कि 18 साल का हो जाऊंगा तो देश की सेवा करूंगा। उसकी यह तमन्ना पूरी हुई। एक और बेटा होता तो उसे भी आतंकियों से मुठभेड़ के लिए भेज देता। दूसरा बेटा तो नहीं है। शासन आदेश दे तो मैं खुद बॉर्डर पर जाकर पुत्र की तरह आतंकियों से लड़कर देश के लिए प्राणों को न्योछावर कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद रवि कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पुत्र को शेर बनाकर बॉर्डर पर भेजा था, हमेशा शेर ही रहेगा
देश पर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सेना के जवान रवि की मां रेखा सिंह ने कहा कि बेटे को शेर बनाकर बॉर्डर पर भेजा। दूसरा बेटा होता तो उसे भी भेजती। भगवान ने एक ही पुत्र दिया है। मेरा बेटा शेर था, शेर है और शेर रहेगा। उसने अपने देश की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया। उसने पिता का नाम रोशन किया, हमें उस पर गर्व है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें