फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Encounter: तस्वीरें बयां कर रहीं नम आंखों की दास्तां...

Thu, 20 Aug 2020 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
एयरपोर्ट पर सैन्य अफसरों ने रवि के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला।
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में शहीद जवान रवि सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार रात बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां सेना के अधिकारियों सहित अन्य ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के पार्थिव शरीर को 39 जीटीसी में रखा गया है। गुरुवार सुबह पार्थिव शरीर मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र के गौरा गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
एयरपोर्ट पर सैन्य अफसरों ने रवि के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार शाम स्पेशल विमान से अपराह्न 3:45 बजे आना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण रात 10:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 6
एयरपोर्ट पर सैन्य अफसरों ने रवि के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट से शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से पैतृक गांव जिगना क्षेत्र के गौरा गांव जाना था, लेकिन रात हो जाने के कारण पार्थिव शरीर को छावनी क्षेत्र के 39 जीटीसी बटालियन में रखा गया है। पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह मिर्जापुर जाएगा।

4 of 6
एयरपोर्ट पर सैन्य अफसरों ने रवि के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट पर शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह, एसडीएम पिंडरा जयप्रकाश, सीओ बड़ागांव ज्ञान प्रकाश राय, एसओ फूलपुर सनवर अली और 39 जीटीसी बटालियन के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

5 of 6
एयरपोर्ट पर रवि के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

दो बहनों के इकलौते भाई थे शहीद रवि

मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रवि कुमार सिंह 2013 में ग्रेनेडियर-29 राष्ट्रीय राइफल्स में जबलपुर में भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि के पार्थिव शरीर को उतारते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला।
दो बहनों में इकलौते भाई रवि के पिता संजय सिंह ईट भट्टा व्यवसायी हैं। सोमवार को बारामुला के पट्टन इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें रवि शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें