फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाई संग बच्चों को लेकर छोटी बहन से मिलने लखनऊ जा रही थीं सिपाही की पत्नी गुलिस्ता, आग में खत्म हुआ परिवार

Thu, 11 Dec 2025 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हैदरगढ़ के पास एक कार ने दूसरी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों कार आग गोला बन गई। दर्दनाक हादसे में मां और चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, पांचों लोगों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 11
barabanki road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुई दो कारों की भिड़ंत में वाराणसी निवासी सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र की मौत हो गई। जावेद की पत्नी गुलिस्ता अपने बच्चों और भाई के साथ छोटी बहन से मिलने लखनऊ जा रही थीं।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी जीशान (27) की बहन गुलिस्ता उर्फ चांदनी का निकाह वाराणसी निवासी जावेद अशरफ से हुआ था। जावेद वर्तमान में आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं।
 
विज्ञापन

2 of 11
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनीं कारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई और बच्चों के साथ बहन से मिलने लखनऊ जा रही थीं गुलिस्ता
गुलिस्ता की चार बहनें और दो भाई हैं। सबसे छोटी बहन हिब्जा लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती है, वह उससे मिलने भाई और अपने बच्चों के साथ बुधवार को लखनऊ जा रही थीं।
 
विज्ञापन

3 of 11
मृतका गुलिस्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जावेद की कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ रवाना हुए
पड़ोसियों ने बताया कि जीशान बुधवार की सुबह सात बजे कार लेकर गुलिस्ता के घर वाराणसी गए। फिर फूलपुर में जावेद अशरफ के पास गए। वहां अपनी कार खड़ी करने के बाद जावेद की कार लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ रवाना हो गए। 


 

4 of 11
मृतका इल्मा और इश्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में घायल जीशान की हालत गंभीर
रास्ते में नाश्ता करने के लिए गाड़ी खड़ी की, इसके बाद जैसे ही चले तभी हादसा हो गया। जीशान की हालत गंभीर है। जीशान मां जोहरा परवीन (65) के साथ रहते थे। वो घोसी स्थित डीएसएसए महाविद्यालय में बीएससी के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग में जली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की सूचना मिलने पर सपा नेता चाचा मुहम्मद उस्मान गनी और परिजन विलाप करने लगे। उस्मान गनी भाभी जोहरा परवीन को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन

6 of 11
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनीं कारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत 
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद आग लग गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

7 of 11
हादसे में पांच की मौत की सूचना के बाद मौके पर लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हैदरगढ़ के डीह गांव के पास सड़क हादसे में आजमगढ़ में तैनात वाराणसी निवासी सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। सभी को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

8 of 11
हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मलबा हटाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49), पुत्री समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और पुत्र जियान (10) सीएनजी वैगन आर कार से आजमगढ़ से लखनऊ आ रहे थे। कार को जावेद का साला मऊ जिले का खानपुर घोसी निवासी जिशान (30) चला रहा था। 
 

9 of 11
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग में जली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिशान ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार थोड़ी देर के लिए रोकी थी। परिवार के सदस्य पानी पी रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही ब्रेजा कार पीछे से वैगनआर में टकरा गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों कारों में आग लग गई।
 

10 of 11
हादसे के बाद घायलों को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाव के लिए स्थानीय लोग, यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। गुलिस्ता व पुत्र जियान के शव घटनास्थल से दूर पड़े थे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तो पुत्री समरीन, इल्मा व इश्मा कार के अंदर ही फंसकर बुरी तरह जली मिलीं। तीनों दम तोड़ चुकी थीं। 
 
विज्ञापन

11 of 11
हादसे में पांच की मौत की सूचना के बाद गुलिस्ता के मायके घोसी के खानपुर में पहुंची महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, जिशान को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। वहीं, ब्रेजा कार में सवार दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा (24), बहन दीप्ति मिश्रा (16), परिवार की ही तृप्ति मिश्रा (17) और प्रगति मिश्रा (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी के अनुसार, भिड़ंत से वैगनआर के सीएनजी सिलिंडर फटने से आग लगने की आशंका है। विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें