फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बैंकों पर लगे ताले, बैंक विलय के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल

Tue, 22 Oct 2019 01:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
बैंक कर्मचारियों के हड़ताल होने पर बंद बैंक। - फोटो : अमर उजाला
बारह सरकारी बैंकों के विलय के विरोध में बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। आल इंडिया बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर शाखाओं पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं बैंक बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि, एसबीआई को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। इसके पहले 19 अक्तूबर को कमच्छा स्थित भवन में बैंक कर्मचारियों की सभा में अध्यक्ष आरबी चौबे ने अधिक से अधिक कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की थी।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि 12 बैंकों को मिलाकर चार बैंक बनाने की घोषणा की है, जिसका पुरजोर विरोध हो रहा है।

4 of 6
वाराणसी के चौबेपुर में इलाहाबाद बैंक, भिखरीपुर में पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक, डीरेका में बैंक आफ बड़ौदा, चितईपुर में बैंक आफ बड़ौदा, चोलापुर में इलाहाबाद बैंक, जंसा में सिंडिकेट बैंक और कार्पोरेट बैंक बंद पड़ी है।
विज्ञापन

5 of 6
चितईपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मबैंक बंद होने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीण पैसे जमा या निकालने आए, लेकिन बिना पैसा जमा किए ही चले गए। एटीएम में भी पैसा ना होने के कारण और दिक्कत का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि एटीएम में भी पैसा नहीं है और बैंक भी बंद हैं, जिसकी वजह से हम पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। बैंक हड़ताल होने से पहले बैंक को बता देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चौबेपुर क्षेत्र के चुनचुनी गांव निवासी मुन्नू जो इलाहाबाद बैंक अपने जमीन का पैसा का पता करने के लिए आए हैं। गेट के बाहर बैठकर बैंक कर्मचारियों का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना था कि दो दिनों से दौड़ रहा हूं। सोमवार को बैंक कर्मचारियों ने सर्वर डाउन होने की बात कहीं और आज ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें