महाशिवरात्रि के मौके पर काशी विश्वनाथ में सुबह ग्यारह बजे तक लगभग ढाई लाख भक्तों ने शीश नवाया। भीड़ इतनी कि गोदौलिया से लेकर दशास्वमेघ तक पैर रखने कि जगह नहीं है। चप्पे चप्पे पर जवानो को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ में भक्तों का रेला
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
महाशिवरात्रि के मौके पर विश्व के नाथ बाबा भोलेनाथ का मंदिर रात में ही पूरी तरह सज चुका था। भोर में मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिए गए थे। एक कतार ज्ञानवपी से गोदौलिया होते दशाश्वमेघ को छू रही थी तो वहीं दूसरी कतार चौक थाने से होते हुए नीचीबाग से आगे थी।
विज्ञापन
2 of 5
महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा के दर्शन करने के लिए उमड़ा हुजूम
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
सुबह ग्यारह बजे तक लगभग ढाई लाख भक्तों ने शीश नवाया। भीड़ इतनी कि गोदौलिया से लेकर दशास्वमेघ तक पैर रखने कि जगह नहीं है। चप्पे चप्पे पर जवानो को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
भक्तों की भीड़
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
एसीपी दशाश्वमेघ लगातार चौराहे पर बने हुए हैं। लगभग आधे दर्जन स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी आने वाले भक्तों के लिए मेडिकल समेत अल्पाहार कि व्यवस्था की है।
4 of 5
वाराणसी में आस्था का सैलाब
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
अन्नपूर्णा मठ मंदिर के द्वारा आने वाले भक्तों के लिए शिवपुर स्थित पंचकोशी करने वाले भक्तों के लिए मेडिकल और चाय पानी की व्यवस्था भी है।
बाबा दरबार में मत्था टेकने पहुंचे जिलाधिकारी
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
सैकड़ों कि संख्या में गेट नंबर चार से दिव्यांग व बुजुर्ग ने बाबा के दर्शन किए। भीड़ के साथ ही बाजार में फल और फूलों के भी दाम बढ़ गए हैं। लेकिन फिर भी भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही।