यूपी के बलिया जिले में रक्षाबंधन त्योहार को मुस्लिम महिला ने अनूठे तरीके से मनाया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी नगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। ऐसा आरोप है कि यह वही पेंटिंग है जिसको बनाने की वजह से नगमा के शौहर ने उसे घर से निकाल दिया था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
ballia
- फोटो : अमर उजाला
नगमा ने बताया कि पीएम मोदी व सीएम योगी का फोटो बनाने के कारण मेरे ससुराल वालों ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया था, लेकिन आज भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मेरे दिल से नहीं निकाल सके हैं। साथ ही महिला ने कहा कि मैं उनको अपने भाई की तरह मानती हूं। इसलिए आज अपनी रक्षा के लिए भाई तो नहीं मिला लेकिन उनकी पेंटिंग बना कर ही राखी बांधने का काम किया है।
विज्ञापन
3 of 6
ballia
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान की पुत्री नगमा परवीन (24) की शादी बसारिकपुर गांव निवासी हाजी सेराजूल खान के पुत्र परवेज खान के साथ 26 नवंबर 2016 को हुई थी। नगमा अपने ससुराल में हंसी खुशी से रह रही थी।
4 of 6
ballia
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उसने पीएम मोदी व सीएम योगी का पेंटिंग बनाने लगी। फोटो बनाने के बाद उसने खुश होकर अपने शौहर परवेज को दिखाया जो उसे नागवार गुजरा। उसने यह पेंटिंग अपने परिवार वालों को दिखा दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे पागल कहकर मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
ballia
- फोटो : अमर उजाला
घटना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पिता शमशेर को सूचना दी। पिता ने जब ससुराल वालों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि परवीन पागल हो गई है। पीएम मोदी व सीएम योगी का फोटो बनाकर घर में लगा रही है। इसको यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।