फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज कराते-कराते दिल दे बैठी लड़की, शादी में आड़े आया जाति का बंधन

Fri, 07 Jul 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं जब प्यार होता है तो सारे सामाजिक बंधन टूट जाते हैं लेकिन यह प्यार शादी में बदले ऐसे खुशनसीब जोड़े कम ही होते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला यूपी के आजमगढ़ जिले में। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का ननिहाल गंभीरपुर थाना क्षेत्र में था। जबकि जौनपुर जिले के रहने वाले युवक की बहन का घर युवती के ननिहाल में था। दोनों यहीं पर रहते थे। लड़के की मोबाइल की दूकान है। लड़की अक्सर वहां रिचार्ज कराने जाती थी।
विज्ञापन

3 of 5
shadi - फोटो : amar ujala
धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी जो प्यार में बदल गई। दोनों के बीच दो वर्ष से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इस दौरान युवक लड़की के साथ अवैध संबंध भी बनाए। एक सप्ताह पूर्व लड़की ने युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया।

4 of 5
Wedding in temple - फोटो : अमर उजाला
इससे परेशान युवती के घर वालों ने थाने में शिकायत की। गंभीरपुर थाना के 100 नंबर पुलिस ने लड़की की सूचना पर उसके प्रेमी और उसको थाने लाई । आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए राजी हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wedding in temple - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में गुरुवार को यहां राम जानकी मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी। इस मौके पर लड़की पक्ष से उसके माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची और ग्राम प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं लड़के की ओर से जीजा भुवाल विश्वकर्मा, चाचा अनिल विश्वकर्मा मौजूद रहे । बताया जा रहा है कि लड़की निचली जाति की थी, इसलिए लड़का शादी से इंकार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें