फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: बनारस में लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा आजादी का ऐसा जश्न, देखिए गर्व करने वाली तस्वीरें

Mon, 15 Aug 2022 04:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
आजादी के 75 सालों का जश्न वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक नजर आ रहा है। कोने-कोने में तिरंगा शान से लहरा रहा है। पीएम मोदी ने अपील की थी जिसके बाद आज ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। स्वतंत्रता दिवस पर शिव की नगरी काशी पूरी तरह से तिरंगामय नजर आ रही है। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की कई इमारतें दुल्हन के जैसे सजा दी गई हैं। सड़कों के किनारे आकर्षक सजावट की गई है।

शाम ढलने के बाद का बाद शहर का ऐसा नजारा होता है कि नजर नहीं हटती। विश्व की प्राचीन नगरी काशी का अधिकतर हिस्सा तिरंगामय हो चुका है। क्या इमारतें, क्या सड़कें, क्या फ्लाईओवर हर जगह सिर्फ तिरंगे की रोशनी नजर आ रही है। सरकारी इमारतों के साथ ही कई निजी भवन, बाजार, और घर को तिरंगे से सजाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी विकास प्राधिकरण भवन को एलईडी लाइटों से सजाया गया। ये तस्वीर रविवार शाम के वक्त ली गई है।
विज्ञापन

3 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
ये तस्वीर वाराणसी के अस्सी इलाके की है। जहां पर एक मकान को तिरंगे की रोशनी से नहा दिया गया है। 

4 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
ये खूबसूरत सजावट काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गेट पर की गई है। पूरा लंका क्षेत्र तिरंगामय हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर बनाई गई रंगोली। 
विज्ञापन

6 of 14
चौक थाने पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी का चौक थाना। इस नजारे को देख लोग वहां पर खड़े हो जाते थे। तिरंगे की रोशनी से लिपटी इमारत काफी मनमोहन लग रही है।
विज्ञापन

7 of 14
विकास भवन - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन को एलईडी लाइटों से सजाया गया। ये तस्वीर रविवार शाम के वक्त ली गई है।

8 of 14
डीएम ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कार्यालय भवन पर की गई आकर्षक सजावट। तस्वीर रविवार शाम की है। 

9 of 14
सर्किट हाउस के सामने पार्क - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस के सामने पार्क की बाउंड्री पर लगाई गई तिरंगी एलईडी। ये तस्वीर शाम के वक्त ली गई है।

10 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का गांधी अध्ययन सभागार रंगबिरंगी रोशनी में नहाया। 

11 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन को सजाया गया। 

12 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन पर की गई आकर्षक सजावट। 

काशी पुराधिपति के शिखर के साथ लहराया तिरंगा

13 of 14
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी पुराधिपति के नव्य, भव्य और दिव्य धाम में पहली बार स्वर्ण शिखर की आभा के साथ ही आजादी के जश्न पर तिरंगा लहराया। काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहां तिरंगा झंडा फहराया गया है। 
विज्ञापन

14 of 14
स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सिटी स्टेशन पर की गई मनमोहक सजावट। तस्वीर रविवार शाम की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें