दोनों समुदाय के लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। उधर, पीलीकोठी इलाके में स्थित दुकानों पर लोग सुबह से ही न्यूज चैनलों पर अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले की खबरें देख रहे थे। बातचीत में लोगों ने बताया कि जैसे काशी में होली और ईद साथ मनाई जाती है, वैसे ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दोनों समुदाय के लोग मिलकर स्वागत करेंगे। ऐसी ही स्थिति भदऊचुंगी, कोयला बाजार, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज, मैदागिन, गाय घाट, हरतीरथ समेत आस-पास के क्षेत्रों की थी।