राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में धूम मची है। पल-पल लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार है। इसे लेकर हर ओर राम की भक्ति का शोर है। इसी क्रम में महामना की बगिया (बीएचयू) भी राममय हो गई है। 22 जनवरी का दिन यादगार बनाने में हर कोई जुटा है।
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महामना की बगिया (बीएचयू ) राममय हो गई है। बीएचयू में सिंह द्वार से लेकर हॉस्टल और विश्वनाथ मंदिर तक जगह-जगह राम ध्वज पताका फहरा रहा है। छात्र भी जय श्री राम का जयघोष कर रहे हैं। जगह-जगह छात्रों ने रंगोली से प्रभु श्री राम की आकृति बनाई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
BHU
- फोटो : रोहित सोनकर
सिंह द्वारा से प्रवेश करने से लेकर हॉस्टल में जाने वाले रास्तों पर जय श्री राम के झंडे से परिसर को सजाया गया है। बीएचयू में बिरला हॉस्टल बी में रामचरितमानस पाठ हो रहा है तो परिसर के अन्य हॉस्टल में भी राम धुन बज रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
BHU
- फोटो : रोहित सोनकर
बीएचयू परिसर में हर ओर जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। बीएचयू बिरला हॉस्टल में गेट से प्रवेश करते ही रंगोली से भगवान राम की आकर्षक आकृति छात्रों ने बनाई है। साथ ही हॉस्टल में भगवान राम का चित्र भी जगह- जगह लगाया गया है।
4 of 5
BHU
- फोटो : रोहित सोनकर
उधर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में 18 जनवरी से शुरू पांच दिवसीय राम नाम संकीर्तन में भी विश्वविद्यालय के शिक्षक छात्र कर्मचारी प्रभु श्री राम का गुणगान कर रहे हैं। 22 जनवरी को यहां सुंदरकांड पाठ के साथ ही मंदिर परिसर को दीपो से सजाया जाएगा।
बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर में विश्वविद्यालय स्थापना स्थल पर बने मंदिर में भी ट्रामा सेंटर कर्मचारियों की पर से सुंदरकांड पाठ, भजन की प्रस्तुति की जाएगी।