फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Suicide: 'निकिता के संबंध किसी और...', अतुल ने जज के सामने कही थी ये बात; मैसेज में लिखा थी धमकी

Sat, 14 Dec 2024 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने जुलाई 2024 में निकिता के संबंध किसी और से होने की आशंका जताई थी। न्यायालय में दर्ज कराए बयान में अतुल ने कहा था कि सास अक्सर रुपये उधार लेती थी। पत्नी, उसकी मां और उसके भाई के खाते में पैसे भेजे थे।
विज्ञापन
1 of 10
Atul Subhash Suicide - फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने जुलाई 2024 में परिवार न्यायालय में जज रीता कौशिक के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। बयान में अतुल ने कहा था, मेरी सास निशा मुझसे अक्सर रुपये उधार लेती थी। इस कारण मेरे और सास के बैंक खाते से कई बार लेन-देन हुआ था। निकिता, उसकी मां निशा और उसके भाई अनुराग के खाते में पैसे भेजे थे। निकिता दिमागी रूप से मजबूत है, लेकिन लापरवाह है। मुझे शक है कि उसका संबंध किसी अन्य लड़के से है, ऐसा उसकी हरकतों को देखकर लगता है।

 
विज्ञापन

2 of 10
अतुल सुभाष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बयान के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद निकिता अपनी मां के साथ जौनपुर लौट आई थी। 6 मई 2021 को रात 9:44 बजे निकिता ने मुझे मैसेज किया और लिखा कि मैं जा रही हू्ं। वह मेरे बच्चे व्योम को भी अपने साथ ले गई और धमकी दी कि मेरे घर जौनपुर आए तो तुम्हारे हाथ-पैर तुड़वा दूंगी। उसके जौनपुर जाने तक का टिकट भी मैंने ही कराया था। जौनपुर पहुंचने के बाद निकिता ने मेरे खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज कराया था। 

 
विज्ञापन

3 of 10
अतुल सुभाष की सास घर से निकलती हुई - फोटो : संवाद
घर लौटने से पहले तक मेरे और निकिता के संबंध कभी अच्छे तो कभी खराब थे। निकिता के जाने के बाद उसकी मम्मी निशा ने मुझे पैसे बैंक खाते में लौटाए, जो मैंने उनको उधार दिए थे। निकिता के जाने के बाद वेतन व एफडी का पैसा अपने और छोटे भाई विकास के खाते में मंगा लिया था। ऐसे कई लेनदेन अतुल और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच हुए थे, जो जांच में सामने आएंगे।
 

4 of 10
मरने से पहले अतुल सुभाष ने वीडियो जारी किया था। - फोटो : सोशल मीडिया।
अतुल के तीन मुकदमों की ऑर्डर शीट की नकल हाईकोर्ट भेजी गई
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष के तीन मुकदमों की कार्यवाही की ऑर्डर शीट की नकल शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी गई। मुकदमों की पत्रावली अब भी जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षित है। इसकी पुष्टि जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय की गई है। बताया गया है कि अतुल के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मुकदमे वापस हो गए थे। तीन का मामला अदालत के विचाराधीन है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने बनाया वीडियो - फोटो : ANI
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का स्वतः संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया था। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट से तलब की थी। अब जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय ने शुक्रवार को मुकदमों से संबंधित ऑर्डर शीट की नकल हाईकोर्ट भेज दी है। मामले की जांच हाईकोर्ट अपने स्तर से करा रहा है। इसकी चर्चा न्यायिक अधिकारियों में भी है। 
विज्ञापन

6 of 10
अतुल सुभाष आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष पर फैमिली कोर्ट में भरण पोषण, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और तलाक के चार मामले चल रहे थे। इसके लिए वह हर तारीख पर बंगलूरू से जौनपुर आते थे। दूसरी तरफ, अदालत के आदेश पर अतुल सुभाष हर महीने बेटे के भरण पोषण के लिए 40 हजार रुपये दे रहे थे। यह स्थिति तब थी, जब अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया की मासिक सैलरी 78 हजार रुपये है। इंजीनियर अतुल सुभाष ने बंगलुरू में आत्महत्या की। उन्होंने 23 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
अतुल सुभाष की फाइल फोटो व दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अतुल ने आत्महत्या से पहले एक घंटे से ज्यादा समय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास, साले और उनके मामले की सुनवाई कर रही जज पर भी गंभीर आरोप लगाए। वीडियो संदेश के जरिये बताया कि जौनपुर की फैमिली कोर्ट में पत्नी सदर कोतवाली के मोहल्ला रुहट्टा निवासी निकिता सिंघानिया ने चार मुकदमे दर्ज कराए थे। 

 

8 of 10
अतुल सुभाष की ससुराल - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया था कि 26 जून 2019 को उसकी शादी अतुल मोदी से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इस सदमे में उसके पिता (निकिता के) की मृत्यु हो गई। परिवार वालों के समझाने पर अतुल उसे बंगलूरू ले गया और 20 फरवरी 2020 को उसे एक बेटा हुआ। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। 17 मई 2021 को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है।

9 of 10
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बेटे के भरण पोषण के लिए अतुल दे रहे थे 40 हजार रुपये
निकिता ने अदालत को बताया कि अतुल मोदी बंगलूरू में एक कंपनी में इंजीनियर है। वह सालाना 40 लाख रुपये वेतन पाता है। निकिता ने 16 जनवरी 2022 को अपने और बेटे के लिए दो लाख रुपये प्रतिमाह भरण पोषण की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जबकि निकिता की ही सैलरी अच्छी खासी है। कोर्ट ने 29 जुलाई 2024 को पत्नी के संबंध में भरण पोषण का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। साथ ही

 
विज्ञापन

10 of 10
पत्रकारों पर नाराजगी जताते अतुल का साला और सास - फोटो : अमर उजाला
साथ ही अतुल को आदेश दिया था कि वो बेटे के भरण पोषण के लिए हर महीने 40 हजार रुपये दे। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में भी अतुल सुभाष मोदी ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराई थी। घरेलू हिंसा का मुकदमा अभी चल रहा था। मामले की सुनवाई 12 दिसंबर को होनी थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें