आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के क्रियाकर्म के बाद परिजन कानूनी लड़ाई तेज करेंगे। अतुल के भाई विकास का कहना है कि भतीजे व्योम को दादा-दादी के साथ रहने की अनुमति मिलनी चाहिए।
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष का बेटा व्योम ताऊ सुशील सिंघानिया के साथ रह रहा है। पिता की मौत हो गई। मां निकिता सिंघानिया, नानी निशा सिंघानिया, मामा अनुराग सिंघानिया के जेल भेज दिए गए। ऐसे में चर्चा थी कि व्योम कहां और किसके पास है। अब पता चला है कि अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद सुशील के साथ ही व्योम रह रहा है। सुशील को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वह जौनपुर स्थित अपने घर पर हैं या कहीं और, इसकी जानकारी कर्नाटक पुलिस भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
2 of 7
अतुल सुषाभ के भाई विकास और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
अतुल के अधिवक्ता अवधेश तिवारी ने बताया कि घटना के बाद निकिता के परिजन व्योम को अपने साथ ले गए। आरोपी सुशील सिंघानिया के अधिवक्ता मनीष तिवारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दलील दी थी कि मीडिया ट्रायल की वजह से कर्नाटक की बंगलूरू पुलिस दबाव में आ गई। जौनपुर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही निकिता, उसके मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 7
अतुल सुभाष केस।
- फोटो : अमर उजाला।
हृदय रोगी सुशील सिंघानिया को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने हाईकोर्ट में बताया कि बताया, सुशील सिंघानिया ही निकिता के चार वर्षीय बेटे की देखभाल कर रहे हैं। अतुल के अधिवक्ता अवधेश तिवारी ने बताया कि केस के बारे में पूरी जानकारी जुटाई है। अतुल के भाई विकास और पिता पवन की तरफ से व्योम की कस्टडी के लिए अदालत में याचिका दाखिल की जाएगी।
4 of 7
अतुल सुभाष आत्महत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
अतुल की मां की तबीयत खराब
अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद उनकी मां अंजू की तबीयत खराब है। अतुल के भाई विकास ने बताया कि मां के ब्लड प्रेशर में सुधार नहीं हो रहा है। वह घट-बढ़ रहा है। चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अतुल की मौत का सदमा लगा है।
विज्ञापन
5 of 7
अतुल सुभाष का भाई विकास (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने वकील से मंगवाई नकल
अतुल के भाई विकास ने अपने किसी परिचित को 16 दिसंबर को दीवानी न्यायालय में अतुल के दूसरे अधिवक्ता शैलेश शर्मा के पास भेजा था। उन्होंने भरण-पोषण से संबंधित मुकदमे की कच्ची और पक्की नकल मांगी थी।
विज्ञापन
6 of 7
अतुल सुभाष के परिजन
- फोटो : परिजन
अतुल के बेटे व्योम के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा परिवार
आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के क्रियाकर्म के बाद परिजन कानूनी लड़ाई तेज करेंगे। अतुल के भाई विकास का कहना है कि भतीजे व्योम को दादा-दादी के साथ रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। निकिता सिंघानिया जेल चली गई है। अब उसके साथ अतुल का बेटा असुरक्षित है। विकास ने मोबाइल फोन पर विशेष बात की और कहा कि अतुल सुभाष को दुनिया छोड़े कई दिन हो गए। उन्होंने समाज, न्यायपालिका और कानून व्यवस्था को आईना दिखाया है।
मरने से पहले अतुल सुभाष ने वीडियो जारी किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया।
उम्मीद है कि कुछ बदलाव आएगा। पुरुष प्रताड़ना से बच सकेंगे। अतुल की मौत के बाद से ही मां बीमार है। पिता पवन मोदी पोते व्योम के लिए परेशान हैं। वह कह रहे हैं कि पोते को साथ लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। अतुल के क्रियाकर्म के बाद ही मामले में अधिवक्ताओं से सलाह ली जाएगी, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।