फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई जयंती

Wed, 26 Dec 2018 11:27 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पूर्वांचल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। बनारस शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। अस्पतालों में मरीजों में फल बांटे गए। गरीबों के बीच कंबल बांटे। 

 
विज्ञापन

3 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
मऊ में भाजपाजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिले में कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। 

 

4 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जनपद के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अस्पताल में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मरीजों में फल बांटे। 

 
विज्ञापन

5 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से जयंती सुशासन दिवस के रूप में कुंवर सिंह उद्यान स्थित योगा हट में मनाई गई। 

 
विज्ञापन

6 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। प्रशासन की ओर से ब्लॉक स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी की गई।  

 
विज्ञापन

7 of 10
अटल बिहारी वाजपेई
जौनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। सभी विकासखंड मुख्यालयों पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तिलकधारी महाविद्यालय में संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  

 

8 of 10
अटल बिहारी वाजपेई
भदोही में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अटल को नमन किया। 
 
 

9 of 10
अटल बिहारी वाजपेई
मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को मनाया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

 
विज्ञापन

10 of 10
अटल बिहारी वाजपेई
चंदौली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी विभागों के साथ ही राजनीतिक दलों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। सदर ब्लाक परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने इसमें लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड का वितरण किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें