फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच अष्टकम के जरिये कलाकारों ने की भगवान की आराधना, चित्रों में देखें आकर्षक भरतनाट्यम

Sun, 08 Sep 2024 04:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भरतनाट्यम शैली में आयोजित की गई नृत्य शैली को देखकर हर भक्त मंत्रमुग्ध हो गया। कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा हुई। इससे पहले भक्तों ने बाबा विश्वनाथ और श्रीगणेश का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
1 of 4
भरतनाट्यम शैली में नृत्य मंचन करती कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार एक साथ पांच अष्टकम के जरिये भगवान की आराधना कलाकारों ने की। शंकराचार्य चौक पर श्री आदि शंकराचार्य द्वारा रचित अष्टकमों पर आधारित भरतनाट्यम की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए यादगार रही। सुबह ए बनारस और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

2 of 4
भरतनाट्यम शैली में नृत्य मंचन करता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
बीती शाम को डॉ. उषा आरके की टीम ने भरतनाट्यम शैली में प्रस्तुत नृत्य की शुरुआत श्रेयसी गोपीनाथ ने शारदाष्टकम के जरिए मां शारदा की स्तुति से की।
विज्ञापन

3 of 4
भरतनाट्यम शैली में नृत्य मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भगवान विष्णु के अवतार श्री पांडुरंग भगवान की स्तुति अरुंधति पटवर्धन ने पांडुरंगाष्टकम से की। अगली प्रस्तुति में मां गंगा की आराधना गंगाष्टकम के जरिए शायोनि चक्रवर्ती ने की रही।
विज्ञापन

4 of 4
भरतनाट्यम शैली में नृत्य मंचन करती कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
चतुर्थ प्रस्तुति काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की आराधना भैरवाष्टकम से हुई। देवराजसेव्यमान पावनांघ्रिपङ्कजं व्यालयज्ञसूत्रमिन्दुशेखरं कृपाकरम्। नारदादियोगिवृन्दवन्दितं दिगंबरं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे... की प्रस्तुति मिथुन श्याम ने की। समापन रवि ने गुरु की वंदना गुरुअष्टकम पर कीर्तन से किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें