फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी युवक का कैसे बना पहचान पत्र-आधार कार्ड?, एक सप्ताह से यहां छिपकर रह रहा था शान से

Sat, 01 Feb 2020 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
अफगानी युवक मोहम्मद जावेद। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में शुक्रवार को पासपोर्ट कार्यालय से गिरफ्तार हुआ अफगानी युवक आजमगढ़ जिले में बड़े आलीशान मकान में रह रहा था। युवक ने पिछले सप्ताह ही कमरा लिया था। पासपोर्ट बनवाने के चक्कर में गिरफ्तार अफगानिस्तान निवासी इबादतुल्लाह उर्फ आबिद फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गांव के शबाना आजमी रोड पर बने आलीशान मकान में पिछले एक सफ्ताह से एक कमरा लेकर रहता था। इसके पहले अफगानी, मुंडियार गांव के समीप चमराडीह गांव में किसी के मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

2 of 6
फूलपुर की पुलिस ने शुक्रवार रात 2:30 पर छापा मार कर अफगानी युवक के दोस्त इम्तियाज को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अफगानी इसी के मकान में ही किराये पर रहता था। पुलिस ने बताया कि इम्तियाज पहले विदेश में रहता था। वहां से वापस आने के बाद उसने अपने घर में चाय और समोसा की दुकान चलाने लगा। इम्तियाज का पूरा परिवार मूलरूप से अहरौला थाना के भैसासुर गांव का रहने वाला है। उसके बाद परिवार फूलपुर में रहने लगा। इम्तियाज की मां ने पूछने पर बताया कि उस व्यक्ति से बार-बार आधार कार्ड और फोटो मांगा जा रहा था लेकिन वह आज-कल कह कर बात बना रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
अफगानी युवक शुक्रवार को वाराणसी पासपोर्ट बनवाने के लिए आया था। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सामने स्थित फोटो स्टेट की दुकानों के पास दोपहर बाद एक वह घूम रहा था। वह इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाएं सही से नहीं बोल पा रहा था। स्थानीय दुकानदारों से उसने पासपोर्ट भरने संबंधी फार्म के बारे में पूछा तो उन्हें शंका हुई और सूचना पुलिस को दी गई।

4 of 6
पुलिस की पूछताछ में भाषा अनुवादक की मदद से अफगानी युवक की शिनाख्त इबादत उल्लाह उर्फ आबिद के तौर पर हुई। लेकिन युवक के पास से आधार कार्ड भी बरामद हुआ है, जिस पर उसका नाम मोहम्मद जावेद लिखा है और पिता का नाम लौटू है। आधार पर घर का पता आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के चमराडीह लिखा हुआ है। साथ ही उसके पास इसी पते का मतदाता परिचय पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
इबादत उल्लाह के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के चमराडीह निवासी इम्तियाज से हुई थी। वह उस युवक के घर पर रह कर भारत के गांवों और शहरों को देखना और समझना चाहता था। बीती 11 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर वह अफगानिस्तान से नई दिल्ली आया। उसका वीजा और पासपोर्ट फूलपुर निवासी दोस्त के घर पर ही रखा है। इबादत उल्लाह ने फूलपुर निवासी मोहम्मद जावेद के नाम से परिचय पत्र कैसे बनवाया, सुरक्षा एजेंसियों के इस सवाल का वह ठोस जवाब नहीं दे सका। उसका कहना था कि इस बारे में उसका दोस्त ही बता पाएगा। वह दोस्त के साथ ही बनारस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी बिल्डिंग में रह रहा था युवक।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अफगानी युवक के पास से वीजा और पासपोर्ट नहीं था। इसके अलावा उसके पास कुछ संदिग्ध कागजात मिले तो उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें