फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सेना ने लगाई घातक हथियारों की प्रदर्शनी, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Jan 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
सेना दिवस से ठीक पहले भारतीय सेना ने कैंट बोर्ड के मल्टी परपज ग्राउंड में अपने एक बढ़कर घातक हथियारों का प्रदर्शन किया। सेना को जानें कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में सेना के जवानों ने प्रदर्शनी देखने आ रहे लोगों को हथियारों के इस्तेमाल के तरीके बताए। आगे की स्लाइड में देखें हथियार और पढ़ें उनकी खासियत-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
एफएन मैग के नाम से मशहूर 7.62 मिलीमीटर इस मशीनगन का निर्माण बेल्जियम ने किया है। 1950 के दशक में बनी इस मशीन गन का इस्तेमाल भारत, ब्रिटेन कनाडा समेत दुनिया के 50 से अधिक देश करते हैं। 11.79 किलोग्राम वजनी यह मशीन गन एक मिनट में 650 से लेकर एक हजार गोलियां दाग सकती है। इस फायरिंग रेंज 800 मीटर है।
विज्ञापन

3 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
स्वीडन निर्मित कार्ल गुस्ताफ एक टैंक नाशक राइफल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। साब बोफोर्स डायनमिक्स द्वारा बनाई गई इस राइफल से 500 मीटर दूर खड़े दुश्मन के टैंक को उड़ाया जा सकता है। यह राइफल एक मिनट में छह राउंड फायर करती है और इसका वजन साढ़े आठ किलोग्राम है।

4 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
5.56 एमएम की इंसास लाइट मशीन गन का निर्माण भारत ने किया है। इस लाइट मशीन गन से 700 मीटर की दूरी तक दुश्मन को मार गिराया जा सकता है। इंसास एलएमजी से एक मिनट में 60 से 150 गोलियां दागी जा सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
इंसास राइफल का भी निर्माण भारत ने किया है। 5.56 एमएम की इस राइफल से 400 मीटर की दूरी तक निशाना साधा जा सकता है। यह राइफल एक मिनट में 60 गोलियां दागती है। इस राइफल का इस्तेमाल भारतीय सेना बड़े पैमाने पर करती है।
विज्ञापन

6 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
ये नाइन एमएम पिस्टल है। इसका निर्माण भारत में किया गया है। इससे 15 मीटर की दूरी तक दुश्मन को मार गिराया जा सकता है। इससे एक मिनट में 1200 राउंड गोलियां दागी जा सकती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
5.56 एमएम की एमएम एलएमजी भारतीय सेना की शान है। इसका निर्माण भारत में ही किया गया है। इससे 500 मीटर की दूरी तक शत्रुओं का सफाया किया जा सकता है। इस लाइट मशीन गन से एक मिनट में 450 से 500 राउंड गोलियां दागी जा सकती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला
ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एके-47 राइफल है। इस राइफल का निर्माण रुस ने किया है। एक-47 से 400 मीटर की दूरी तक दुश्मन को ढेर किया जा सकता है। यह राइफल एक मिनट में 100 गोलियां दाग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें