टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन हुआ। अनुष्का ने अपनी शादी के रिसेप्शन में बनारसी साड़ी पहनी थी। अनुष्का के लिए बनारसी साड़ी की डिजाइन मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार की थी। सब्यसांची ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आशीर्वाद और बधाई देने कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति से रिसेप्शन की रौनक बढ़ा दी। इसके अलावा पहले ही अपनी खासियतों के लिए मशहूर बनारसी साड़ी फिर छा गई।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इटली में शादी के बाद दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सिने तारिका अनुष्का शर्मा ने जो साड़ी पहनी थी, वह बनारस से तैयार कराकर भेजी गई थी। यह साड़ी पीली कोठी के बुनकरों ने सोने के धागों से महीने भर की मेहनत के बाद तैयार की है। इसमें जरी और खास तरीके से जरदोजी का काम किया गया है। हाल ही में इस साड़ी को बनारस से अनुष्का के लिए भिजवाया गया था।
4 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अनुष्का के लिए इस खास मौके के लिए बनारसी साड़ी की डिजाइन मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार की थी। सब्यसांची ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। इसी पोस्ट में बताया गया है कि लाल रंग की बनारसी साड़ी, लाल रंग की बिंदी और लाल सिंदूर अनुष्का को भारतीय बहू के पारंपरिक पहनावे को साकार करता लग रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अनुष्का ने अपने विवाह के रिसेप्शन पर लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनने का फैसला खुद किया था। यहां जानना जरूरी है कि इस खास मौके पर विराट कोहली के कपड़ों की डिजाइन भी इन्होंने ही बनाई है। विराट की ड्रेस में 18 कैरेट गोल्ड के बटन लगाए गए हैं। सुनहरे रंग की बनारसी कॉटन शिल्क पर सोने के जरी का बारीक काम किया गया है। सुनहरे बूटे इसमें खास तौर से लगाए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बनारसी साड़ी के कारोबार से जुड़े एक बुनकर ने बताया कि महीने भर से अनुष्का के लिए खास तौर से सिल्क की यह साड़ी तैयार की जा रही थी। आधा दर्जन से अधिक कारीगरों ने मिलकर बनाया है। जरदोजी का काम भी पीली कोठी क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी बारीकी से किया है।
बनारस के लिए इस साड़ी का महत्व इसलिए और बढ़ गया, क्योंकि प्रधानमंत्री के साथ-साथ वाराणसी के सांसद भी इस समारोह में उपस्थित हुए। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब अनुष्का ने बनारसी साड़ी पहली बार पहनी। जब वह हेरी मेट्स सेजल फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहरूख खान के साथ बनारस आई थीं, तब भी उन्होंने यहीं की साड़ी पहनी थी।