फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: संत रविदास की जयंती की अद्भुत झलकियां, नाचते गाते भक्ति में डूबे अनुयायी

Sun, 05 Feb 2023 09:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आज संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है।  वहीं बनारस के सीरगोवर्धन में भी रविवार सुबह से ही अनुयाईयों का उत्साह देखने लायक है। अनुयायी नाचते गाते उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
संत रविदास की आज जयंती - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की आज जयंती मनाई जा रही है। सीरगोवर्धन में विभिन्न प्रांतों की लोक कला भी निखर रही है। मंदिर से लेकर पंडालों तक संगत गुरु की धुनी रमा रही और भक्ति में मगन है। पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश के अनुयायी गुरु के चरण रज पाने आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सीरगोवर्धन में माहौल देखने लायक - फोटो : अमर उजाला
वहीं बनारस के सीरगोवर्धन में भी रविवार सुबह से ही अनुयाईयों का उत्साह देखने लायक है। अनुयायी नाचते गाते उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
संत रविदास की जयंती - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जयंती का उत्सवी माहौल सीरगोवर्धन में छाया हुआ है। करीब सप्ताह भर से इसका कोना-कोना भजन कीर्तन व सत्संग से गूंज रहा है।

4 of 5
संत रविदास की जयंती का उत्सवी माहौल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर में सत्संग पंडाल में मध्यप्रदेश के सागर व सतना जिले से आए अनुयायी ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए। उधर, लंगर छकने के बाद कुछ आराम फरमाते दिखे तो पंजाब के जालंधर व हरियाणा के करनाल जिले की टोली भजन कीर्तन में मगन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर में मत्था टेकने वालों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
उधर, मंदिर में मत्था टेकने वालों की लाइन लगी, तो भजन टोलियां गुरु की आराधना में लीन थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें