अमर उजाला की ओर से केराकतपुर स्थित संजय मेमोरियल वोमेंस कॉलेज में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित करायी गयी। यहां पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी ने स्नातक की छात्राओं से कहा कि ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। घर के सदस्य जब दो पहिया वाहन लेकर निकलें तो उन्हें टोके कि हेलमेट पहन कर ही निकलें। बताएं कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
2 of 6
ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने कहा कि हेलमेट पहनकर और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठकर हम सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी ला सकते हैं। कहा कि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें, और सुझाव वाट्सएप नंबर 7839856976 पर भेजें। हर हाल में उसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
एटीएम का पिन कभी नहीं बताएं
3 of 6
एटीएम का पिन कभी नहीं बताएं
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने कहा कि आजकल थानों पर साइबर क्राइम की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। किसी का भी फोन आए और आपके एकाउंट, एटीएम पर दर्ज संख्या या पिन पूछा जाए तो कतई न बताएं। एटीएम में रुपये निकालने जाएं तो जो भी आसपास मौजूद हो अनुरोध कर उसे बाहर जाने को कहें।
फेसबुक पर अनजान लोगों से न करें दोस्ती
4 of 6
फेसबुक पर अनजान लोगों से न करें दोस्ती
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। अपने फेसबुक एकाउंट को साइकर कैफे या दूसरों के कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में खोल कर न चेक करें। किसी के साथ ऐसी तस्वीर न खिंचायें कि संबंध खराब होने पर वह उनका सोशल मीडिया में दुरुपयोग करे।
एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने छात्राओं से कहा कि सूचना तकनीक के इस दौर में फोन फ्रेंडली बनें। नंबर याद रखेंगे तो आपकी मदद हो जाएगी। छात्राओं से कहा कि छेड़खानी की शिकायत बेहिचक 1090 या 100 नंबर पर करें। आप निश्चिंत रहें थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आग लगी हो तो 101 नंबर पर फोन करें। कोई घायल हुआ तो 108 नंबर पर फोन करें। ट्रैफिक से जुड़ी शिकायत 1073 पर भी की जा सकती है। खोया हुआ बच्चा मिले तो 1098 पर फोन कर सूचना दें। इसके साथ ही जब थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी और एडिशनल एसपी सुनवाई न करें तो एसएसपी से उनके सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर पर बात कर शिकायत की जा सकती है।
चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सहित इस तरह से जुड़े मामलों के सत्यापन के लिए पुलिस आपके घर आएगी। आपको थाने पर नहीं जाना पड़ेगा। छात्राओं को यह बताते हुए एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने कहा कि यदि इस तरह के सत्यापन से जुड़े कामों के लिए पुलिस आपको थाने बुलाती है तो आप उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।