फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन-टास्टिक शाम में जमकर हुआ धमाल, बच्चों ने जीत लिया सबका दिल

Sun, 23 Sep 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
अमर उजाला फन-टास्टिक शाम मस्ती और मनोरंजन के विविध रंगों से सजी। बनारस के चंद्रा टॉवर नाटी इमली में इस शाम में बड़ों के साथ बच्चों और महिलाओं ने जमकर मस्ती की। हुनर को मंच मिला तो एक के बाद एक प्रतिभाएं सामने आती गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
शनिवार की शाम को बच्चों के साथ बड़ों ने भी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा खूब निखरी। किसी ने भूत बनकर डराया तो किसी ने ट्रैफिक लाइट बनकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
फन-टास्टिक शाम की शुरुआत तंबोला से हुई। फुल लाइन में ज्योति अग्रवाल विजेता रहीं, वहीं फर्स्ट लाइन में नेहा जायसवाल, सेकंड लाइन में स्मृति, थर्ड लाइन में रुचि और कॉर्नर लाइन में रश्मि माहेश्वरी विजेता रहीं। अमर उजाला की ओर से इन सभी विजेताओं को उपहार दिया गया। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इसी तरह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मॉडल बनीं सौम्या कुमारी विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर कुश माहेश्वरी और तीसरे स्थान पर आद्या अग्रवाल रहीं। इन्हें भी पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान आदित्य रैना ने अपने जादू का भी कमाल दिखाया और खूब तालियां बटोरीं। जतिन माहेश्वरी ने गिटार की धुन से सभी को झंकृत कर दिया। वहीं आर्जव गुप्ता ने अपने सुरों का जादू चलाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
निर्णायक की भूमिका सोसाइटी के महिला विंग की अध्यक्ष अनु माहेश्वरी, सचिव रेनू सेठ, रीना अग्रवाल और सुष्मिता सूपकार ने निभाई। संचालन स्वर्णिमा कश्यप ने किया। अध्यक्ष प्रवीण गांधी और सचिव विनय अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहयोग किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें