फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य कैफे में कवियों के नाम रही महफिल, कभी गुदगुदाया, कभी हंसाया तो भावुक किया

Mon, 24 Feb 2020 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
काव्य कैफे सम्मेलन में मौजूद कवि और लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर में रविवार की शाम कवियों के नाम रही। अमर उजाला की ओर से रविवार की शाम को नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में काव्य कैफे का आयोजन किया गया। काव्य कैफे में डा. भुवन मोहिनी, प्रियांशु गजेंद्र, डा. कलीम कैसर, डा. अर्जुन सिसोदिया, विकास बौखल ने अपने गीत प्रस्तुत किए। गीत, काव्य और शेरो शायरी से महफिल को सजा दिया।
विज्ञापन

2 of 4
मंचासीन कवियों की रचनाएओं ने कभी गुदगुदाया, हंसाया तो कभी भावुक कराया। कवियों ने जोश की बात की तो कभी माहौल रूमानी बना दिया। रविवार की शाम काव्य कैफे के मंच पर डॉ भुवन मोहिनी, प्रियांशु गजेंद्र, डॉ कलीम कैसर, डॉ अर्जुन सिसौदिया व विकास बौखल अपने गीत व काव्य रस से लोगों को सराबोर कर दिया। लोगों की फरमाइश पर भी उनके पसंदीदा गीत-गजल, शेर-शायरी को सुनाया।
विज्ञापन

3 of 4
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कवियों की कविताओं के साथ ही गीत और शेर शायरी का भी लुत्फ श्रोताओं ने उठाया। इस यादगार पर में प्रवेश निशुल्क था। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
इस कार्यक्रम के प्रायोजकों में विंध्य सार्थक ग्रीन सिटी प्राइवेट लिमिटेड, विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर, एसएन पब्लिक स्कूल एंड हॉस्टल, ज्ञानंदा एकेडमी ऑफ लॉ कॉलेज, सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, वर्धमान पब्लिक स्कूल, लायंस स्कूल, अग्रवाल ऑटो सेल्स, डॉ  श्री कुबेर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, होटल मिलन पैलेस, नगर पालिक परिषद मिर्जापुर, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें