फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : मेधावियों को मिला अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान, खुशी से बोले छात्र- बढ़ा आत्मविश्वास

Fri, 28 Jun 2019 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के साथ मेधावी छात्र - फोटो : अमर उजाला
बलिया में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति योजना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के मेधावी 63 छात्रा-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
बलिया जिले के नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के सभागार में इसका आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस भास्कर मिश्र ने छात्रों को सम्मानित किया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 8
समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने कहा कि अगर व्यक्ति के अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति हो और ईमानदारी पूर्वक मेहनत करे तो निश्चित ही उसे मुकाम हासिल होता है। मेधावी छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर यह साबित कर दिया है। छात्र-छात्राओं को आगे भी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी यह पहली और दूसरी मंजिल है आगे और मेहनत की आवश्यकता है ताकि अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने एक कविता के माध्यम से कहा कि ऐसे यूं ही जय-जयकार नहीं होती, मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती।

4 of 8
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यही मेधावी आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनेंगे। उच्च पद को पाने के लिए भविष्य में और मेहनत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 8
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि इसी प्रकार आगे और ईमानदारी से मेहनत करें और परिवार व जिले का नाम रोशन करें। इससे पहले विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सम्मान पाने के बाद मेधावी विद्यार्थी खुशी से झूम उठें। उनका कहना था सम्मान पाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वे आगे भी मेहनत कर सफलता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन आचार्य मनोज अस्थाना ने किया। सम्मान के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 80 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें उपस्थित 63 बच्चों को सम्मानित किया गया। अन्य विद्यार्थियों को बाद में अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
हाईस्कूल के सम्मानित विद्यार्थी :
हाईस्कूल में कामना पांडेय, माधवी तिवारी, आकांक्षा, अमृता मौर्या, गौरी पांडेय, रौनक कुमार सिंह, श्रीहैंशु कुमार मिश्र, अमरजीत कुमार सिंह, सुजीत कुमार यादव, विश्वेश तिवारी, निलेश चौबे, अमन सिंह, प्रज्ज्वल मिश्र, आयुष कुमार सिंह, आलोक प्रताप सिंह, दीपेश कुमार पांडेय, आयुष पांडेय, आशुतोष गुप्ता, संजीव चौहान, अरिहंत सिंह, शाश्वत राय, प्रियांशु कुशवाहा, वैभव सिंह, आयुष बरनवाल, रोहित मौर्या, कोमल कुशवाहा, नंदनी वर्मा, स्वर्णिमा मौर्या, आरती सिंह, राहुल कुमार यादव, कशिश सिंह, अंकिता सिंह, अमन सिंह, ऋद्घिमा श्रीवास्तव, रिया, मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
इंटरमीडिएट के सम्मानित विद्यार्थी :
इंटरमीडिएट में आदर्श शुक्ला, आर्यन गुप्ता, सौरभ कुमार उपाध्याय, अंकित कुमार, रविशेखर सिंह, ऋतुराज पांडेय, आयुष मिश्रा, रोहित कुमार, सपना सिंह, शिवांगी सिंह, ईशा, पुष्कर वर्मा, श्रेया मिश्रा, तारा चंद्र चौबे, अभिषेक सिंह, ऋद्घि सिंह, मो. मुसब अंसारी, गोविंद पांडेय, मनीष यादव, आनंद पांडेय, अविनाश कुमार, शुभेंद्र मिश्रा, ऋषि राज सिंह, हेमंत कुमार सिंह, वर्षा गुप्ता, सिद्घार्थ कुमार गुप्ता सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें