फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बाजार में दिखने लगी रौनक, इस तरह की ज्वैलरी की मांग ज्यादा

Tue, 17 Apr 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
akshaya tritiya - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया यानी सौभाग्य का दिन। बाजारों में अक्षय तृतीया की तैयारियों की रौनक दिखने लगी है। इस बार यह पर्व 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान, दान और खरीदारी के लिए धर्म नगरी काशी में इस धामिर्क पर्व के पहले से ही लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन को लेकर बाजारों में इसकी रौनक अभी से दिखने लगी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।  ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के  दिन आभूषण की खरीदारी शुभ होती है। अक्षय तृतीया के दिन जो भी दान किया जाता है,या खरीदारी की जाती है वह अक्षय रहती है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
akshaya tritiya - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सभी ज्वैलरी दुकानदार अक्षय तृतीया की तैयारी में जुटे हैं। शहर के ठठेरी बाजार,चौक,सिगरा,विजया, गोदौलिया स्थित सभी छोटी बड़ी दुकानों पर इसे लेकर विशेष तैयारियां कर रखी हैं। अक्षय तृतीय के त्योहर को देखते हुए इस वर्ष शहर की ज्वेलरी बाजार नए रूप में दिख रहा है। इस साल बाजार में परंपरागत डिजाइन के साथ फेमस डिजाइनों की फ्यूजन ज्वेलरी भी मौजूद है। 
 

4 of 5
akshaya tritiya - फोटो : अमर उजाला

वहीं मेट्रोपॉलिटन सिटीज में बिकने वाले डिजाइंस की भी भरमार दिख रही है। नारायण दास सर्राफ के सेल्स एग्जीक्यूटिव अमित अग्रवाल ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर बाजार में परंपरागत ज्वेलरी में नई डिजाइन के साथ-साथ इण्डो वेस्टर्न गहनों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। लड़कियों में हल्के व सोबर डिजाइन वाले गहनों के प्रति इस बार विशेष लगाव देखा जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय तृतीया

वहीं चुड़ी की जगह अब दुल्हनें ब्रेसलेट बनवा ज्यादा पंसद कर रहीं है। सगाई के रिंग में डायमण्ड के साथ प्लेटिनम की मांग ज्यादा है। कई लोग सोने के सिक्के खरीदने में ज्यादा उत्साह दिखा रहे हैं। ग्राहकों को सोने के आभूषण की खरीदारी पर 20 से 25 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रहीं है और सौ ग्राम आभूषण की खरीदारी पर एक सोने का एक सिक्का दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें