भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं। शनिवार की रात आकांक्षा बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था। युवक लगभग 17 मिनट बाद आकांक्षा के कमरे से बाहर निकला और फिर दरवाजा नहीं खुला।पुलिस आकांक्षा को छोड़ने होटल आने वाले युवक की तलाश में जुटी है। सीसी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। रविवार की सुबह नाटीइमली क्षेत्र में शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा। राहुल ने आकांक्षा को कॉल किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ। इस पर उसने होटल स्टाफ को कॉल की। होटल स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर राहुल और होटल स्टॉफ ने मास्टर-की के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो आकांक्षा बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। ये भी पढ़ें:आकांक्षा ने पवन और समर सिंह के साथ भी किया था काम, जानें वे पांच गाने जिसने मचाया धमाल
विज्ञापन
2 of 7
इसी कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा
- फोटो : अमर उजाला
आननफानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आई थी। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि आकांक्षा ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
होटल में रजिस्टर की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
होटल में बैठी आकांक्षा दुबे की फिल्म की टीम
- फोटो : अमर उजाला
छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश की थी। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
भदोही में आकांक्षा दुबे का पैतृक निवास
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से उसके पैतृक गांव भदोही के बरदहां में सभी लोग स्तब्ध हैं। गांव में सन्नाटा पसर गया है। आकांक्षा के चाचा मुन्ना दूबे ने बताया कि हम चार भाई हैं। दो भाई मुंबई में रहते हैं। जिसमें आकांक्षा के पिता छोटेलाल भी हैं।
आकांक्षा की शुरुआती पढ़ाई सनराइज पब्लिक स्कूल लक्षापुर में हुई। सातवीं के बाद वह पिता संग मुंबई चली गई। वहीं से उसने टिकटॉक के माध्यम से फिल्मी दुनिया कदम रखा। रविवार को उसकी मौत की खबर से चाचा मुन्ना दुबे सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी गमगीन हो गए।