भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। वह भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एलबम के क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं। शनिवार की शाम आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें भोजपुरी गाने पर वह थिरकते दिख रही थीं। आकांक्षा को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह साहसी थीं। शाम को खुश थीं, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि देर रात शव फंदे से लटका मिला। वह आत्महत्या नहीं कर सकती थीं। पूरे प्रकरण की जांच गंभीरता के साथ होनी चाहिए और आकांक्षा की मौत से जुड़ा सच सामने आना चाहिए। ये भी पढ़ें:भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती थीं आकांक्षा दुबे, पिकअप में शव ले जाने से भड़के प्रशंसक
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शायरों की शायरी पेज की रील को अपना स्टोरी स्टेटस बनाया था। इस स्टेटस स्टोरी की लाइन थी कि...के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं।
विज्ञापन
3 of 11
अंतिम इंस्टाग्राम लाइव में रोती नजर आई थीं आकांक्षा
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार देर रात आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुईं और रो रही थीं। उनके रोने को लेकर प्रशंसकों ने सवाल भी पूछे थे। एक प्रशंसक ने रोने का वीडियो क्लिप बना लिया था। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
4 of 11
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट कर आकांक्षा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आकांक्षा ने लगभग 17 वर्ष की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक एलबम के साथ ही फिल्मों में लीड रोल निभाया और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख फॉलोअर थे।
विज्ञापन
5 of 11
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख करने के समर्थन में उनके मां-बाप नहीं थे। उनके पिता उन्हें आईपीएस बनाना चाहते थे। उन्होंने अपने मां-बाप की इच्छा के विपरीत अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपना मुकाम बनाया। बेटी की सफलता को देखते हुए बाद में मां-बाप भी उनका समर्थन करने लगे थे।
विज्ञापन
6 of 11
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक, शुरुआती दौर में अपेक्षा अनुरूप सफलता न मिलने के कारण आकांक्षा अवसादग्रस्त हो गई थीं। वर्ष 2018 में उन्होंने खुलासा किया था कि वह अवसाद के कारण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना चाहती थीं। लेकिन, मां के समझाने पर उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में काम करना जारी रखा।
विज्ञापन
7 of 11
इसी कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा शनिवार की रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं।
8 of 11
होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा के साथ काले रंग की शर्ट पहने हुए लगभग 25 साल का एक युवक था। युवक सहारा देकर उन्हें कमरे में ले गया। युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका, फिर बाहर निकलकर चला गया। पुलिस उस युवक की तलाश में जुटी है।
9 of 11
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह जब आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनके बाथरूम का नल खुला हुआ था। पुलिस उस कैब का पता लगा रही है, जिससे आकांक्षा पार्टी में गई थीं। पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
10 of 11
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे की मौत से पहले रविवार सुबह अभिनेता पवन सिंह के साथ उनका आखिरी म्यूजिक एलबम 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ। इस म्यूजिक वीडियो के संबंध में आकांक्षा ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी भी साझा की थी।
आकांक्षा की मौत के बाद उनके आखिरी म्यूजिक एलबम को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनके प्रशंसक खासे दुखी नजर आए। आकांक्षा के प्रशंसकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेत्री बताया।