प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में 2500 रुपये में हवाई यात्रा की शुरुआत कर दी। हवाई यात्रा के क्षेत्र में एक और बड़ा बदलाव जल्द ही होने जा रहा है। इस बदलाव से हरेक यात्री प्रभावित होगा। आगे की स्लाइड में जानें क्या होगा बदलाव-
विज्ञापन
2 of 6
plane
विमान यात्रा करने वालों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मुहैया कराने के लिए सरकार नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। विमान यात्रा के दौरान कई बार लोग फर्जीवाड़ा करते हैं और दूसरे के नाम से सफर करते हैं। इससे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
3 of 6
aeroplane
अब सुरक्षा एजेंसियों ने इसका तोड़ निकाला है। विमान यात्रियों के टिकट पर जल्दी ही उनका फोटो भी लगाया जाएगा। इस दिशा में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने काम शुरू कर दिया है।
4 of 6
मिस्र का प्लेन हाईजैक
- फोटो : Reuters
सूत्रों के मुताबिक विमानों की टिकट पर यात्रियों की फोटो लगाने के मद्देनजर बहुत जल्द एयरलाइंस अधिकारियों से भी बात की जाएगी। अगर योजना साकार हुई तो फर्जी प्रवेश पर पूरी तरह से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 6
प्लेन
- फोटो : demo pics
वैसे सुरक्षा कारणों से बगैर टिकट अथवा वैध दस्तावेज के बिना दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) स्थित टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश प्रतिबंधित है। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेट सुब्रत झा ने बताया कि इससे पहले बार कोडिंग सिस्टम लागू हो जाएगा।
इसमें टिकट चेकिंग के दौरान टिकट पर बार कोडिंग की वजह से स्कैनर द्वारा टिकट को वेरीफाई कर दिया जाएगा। बताया कि बार कोडिंग सिस्टम अभी कुछ प्राइवेट एयरपोर्ट पर है। बहुत जल्द बाबतपुर एयरपोर्ट पर यह सिस्टम लागू हो जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक एके राय ने बताया कि एयर टिकटों पर फ ोटो के बारे में मुख्यालय स्तर पर काम हो रहा है।