फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक का सच बताने वाली इटली की पत्रकार बनारस पुलिस से नाराज, अमित शाह को किए ट्वीट

Fri, 28 Jun 2019 12:18 PM IST
Sayali Maurya पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांसेस्का मरीनो - फोटो : Twitter
पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में 170 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा करने वाली इटली की पत्रकार फ्रांसेस्का मरीनो वाराणसी पुलिस से बेहद नाराज हैं। बुधवार की शाम फ्रांसेस्का ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली और उच्चाधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह और वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी को टैग कर एक के बाद एक दर्जन भर ट्वीट किए। उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रांसेस्का मरीनो द्वारा किया गया ट्वीट - फोटो : Twitter
फ्रांसेस्का मरीनो ने बुधवार शाम 5:04 बजे पहला ट्वीट कर मदद मांगी। फ्रांसेस्का के अनुसार, उन्होंने बनारस के एक परिवार के दो बच्चों राम और संध्या को गोद लिया था और उन्हें इटली लेकर आईं। फ्रांसेस्का की असहमति के बाद भी राम ने बनारस में ही शादी की, मगर उसकी पत्नी ने इटली जाने से मना कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद राम की पत्नी के परिजनों ने कहा कि दो लाख रुपये मिल जाएं तो वह तलाक दे देगी। इस पर भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी द्वारा दिया गया जवाब - फोटो : Twitter
युवती के परिवार वाले राम को लगातार परेशान कर और ज्यादा पैसा मांगने लगे तो उन्होंने भेलूपुर थाने में संपर्क किया। फ्रांसेस्का का आरोप है कि भेलूपुर थाने की पुलिस मामले को खत्म कराने के लिए राम से पैसा मांगने लगी। इसके साथ ही राम और उसके करीबियों से पुलिस ने काफी दुर्व्यवहार किया। इस पूरे प्रकरण से राम काफी दुखी हैं। एसएसपी के पास प्रकरण गया तो उन्होंने भी राम की पत्नी और उसके परिजनों का ही पक्ष लिया। पुलिस ऐसा कर रही है तो आखिरकार किससे मदद मांगी जाए।

4 of 5
फ्रांसेस्का मरीनो - फोटो : Twitter
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि ऐसा कोई प्रकरण हमारे पास नहीं आया था। महिला का ट्वीट देख उनको ट्वीट कर कहा गया है कि वह हमारे सीयूजी नंबर पर संपर्क करें या किसी को ऑफिस भेज दें तो प्रकरण की सुनवाई कर उचित कार्रवाई कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रांसेस्का मरीनो - फोटो : Twitter
कौन हैं फ्रांसेस्का मरीनो :
फ्रांसेस्का मरीनो 2010 में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और जमात-उद-दावा से संबंधित आतंकी हाफिज सईद का साक्षात्कार लेकर सुर्खियों में आई थी। इसके बाद उन्होंने किताब लिखकर बताया था कि पाकिस्तान खतरनाक आतंकियों को पनाह दे रहा है। इस किताब के प्रकाशित होने के बाद पाकिस्तान ने फ्रांसेस्का मरीनो पर प्रतिबंध लगाकर उन्हें देश छोड़ कर जाने को कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें