फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन फिल्म ‘कमांडो 2’ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंची पूरी स्टार कास्ट, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Feb 2017 07:20 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
अगले माह रिलीज होने वाली फिल्म  ‘कमांडो 2’ की पूरी टीम रविवार को वाराणसी पहुंची। सबसे पहले पूरी टीम ने विश्वप्रसिद्ध सकंटमोचन मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
संकटमोचन मंदिर के बाद फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल और1920 फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने बनारस के घाटों का सैर किया। उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह और निर्देशक देवेन भोजानी भी थे। सभी लोग शाम में गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा से फिल्म की सफलता के लिए आर्शीवाद मांगा।

विज्ञापन

3 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
एक होटल में बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने कहा कि  फिल्मों में कैरियर बनाने के लिए गुड लुकिंग होना जरूरी नही है बल्कि आपके पास कोई ऐसा टैलेंट होना चाहिए जो देश में किसी के पास नही है या आपसे बेहतर उसे कोई कर नही सकता।

4 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
कमांडो 2 के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे विद्युत ने कहा कि नॉन फिल्मी बच्चों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफर बहुत मुश्किल होता है। फिल्म के बारे में बताने के दौरान कहा कि यह पहली फिल्म से बिलकुल जुदा है। सारे स्टंट बड़े स्पेशल हैं।

विज्ञापन

5 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कमांडो 2 जेम्स बांड सिरीज की तरह है जिसमें हर बार एक नया मिशन होता है और हर बार नए तरीके से इसको सुलझाना होता है। कहा कि इसमें ब्लैकमनी को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कमांडो से और ज्यादा ऐक्शन, स्टंट है।

विज्ञापन

6 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
विद्युत जामवाल ने कहा कि मुझसे लोग पूछते हैं कि नार्थ और साउथ में सबसे ज्यादा पसंद क्या है तो वाराणसी मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। उन्होंने कहा कि वाराणसी पहले से ज्यादा सफाई नजर आ रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया कि जल्द ही वह नमस्ते लंदन का सिक्वल बनाएंगे, तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

7 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
कमांडो 2 की कहानी ब्लैकमनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कमांडो ब्लैकमनी को देश में ले कर आता है। पहली बार फिल्म निर्देशित कर रहे देवेन भोजानी ने बताया कि यह फिल्म और फिल्मों से बिल्कुल अलग है। इसमें हॉलीवुड जैसे स्टंट नजर आएंगे। फिल्म कई देशों के खूबसूरत स्थानों पर शूट हुई है।

8 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
 1920 फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने बताया कि वह भी इस फिल्म में ऐक्शन करती नजर आएंगी। उन्होंने बताय कि वह 1920 की रिलीज के दौरान हनुमान चालीसा कनेक्ट के लिए वाराणसी आई थी पर गंगा आरती नही देख पाई थी। उन्होंने गंगा आरती को शानदार अनुभव बताया।

9 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala

कमांडो 2 की कहानी ब्लैकमनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कमांडो ब्लैकमनी को देश में ले कर आता है। पहली बार फिल्म निर्देशित कर रहे देवेन भोजानी ने बताया कि यह फिल्म और फिल्मों से बिल्कुल अलग है। इसमें हॉलीवुड जैसे स्टंट नजर आएंगे। फिल्म कई देशों के खूबसूरत स्थानों पर शूट हुई है।
विज्ञापन

10 of 10
vidut jamval - फोटो : amar ujala
विद्युत जामवाल ने कहा कि मुझसे लोग पूछते हैं कि नार्थ और साउथ में सबसे ज्यादा पसंद क्या है तो वाराणसी मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। उन्होंने कहा कि वाराणसी पहले से ज्यादा सफाई नजर आ रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया कि जल्द ही वह नमस्ते लंदन का सिक्वल बनाएंगे, तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें