फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः पूर्वांचल में 60250 ने छोड़ी परीक्षा, 24 नकलची पकड़े, आठ कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Wed, 07 Feb 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के 10 जिलों (वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल) में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार को अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन कुल 58291  विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, 24 नकलची पकड़े गए और आठ कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त किए गए। बिजली के दगा देने से यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे शो पीस बन गए। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जौनपुर सहित कई शहरों में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला
बलिया में कुल 2452 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि रामजनम इंटर कॉलेज देवरिया खारी रसड़ा केंद्र पर भाई के स्थान पर परीक्षा देते एक मुन्ना भाई पकड़ा गया, 10 नकलची पकड़े। सोनभद्र में कुल 3067 ने परीक्षा छोड़ दी और चार कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त किए गए। गाजीपुर में 7387 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक छात्र को पकड़ा गया। चार कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त किए गए। 

 
विज्ञापन

3 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला
मऊ में 3182 ने परीक्षा छोड़ दी। तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए। नगर के एक केंद्र पर आधा घंटे देर से प्रश्नपत्र बंटा। आजमगढ़ में दो नकलची पकड़े गए। एक मुन्ना भाई भी पकड़ा गया। सुबह की पाली में 9745 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मिर्जापुर में 5597 ने परीक्षा छोड़ दी। जौनपुर में पहली पाली में 5841 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। तीन परीक्षार्थी नकल में पकड़े गए। 
 

4 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला

चंदौली में 10621 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दो नकलची पकड़े गए। नकल के आरोप में विद्यालय प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार किए गए। भदोही में 2465 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीन नकलची पकड़े गए। वाराणसी में 3297 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि एक छात्रा नकल में पकड़ी गई।
 
विज्ञापन

5 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा पर सरकार की नजर है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। गोपनीयता भंग करने वाले और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जोनपुर के जीजीआईसी में बनाए गए उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

6 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। इस मौके पर डीआईओएस उमेश शुक्ल के साथ उन्होंने संकलन केंद्र की व्यवस्था भी देखी। कापियों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से पहुंचे कापियों के बंडल के सील की भी जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
exam - फोटो : अमर उजाला
बिजली के दगा देने से यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन सिकरारा क्षेत्र के कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे शो पीस बन गए। नकल रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बिजली गुल होने की वजह से ठप रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अनिवार्य रूप से इनवर्टर, जनरेटर लगाने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी ने लापरवाही दिखाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें