कहावत है कि रब सभी की जोड़ियां बनाता है। यह कहावत यूपी के बलिया जिले में शुक्रवार को असल में देखने को मिली। मंदिर में हो रही शादी की इस खास जोड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। आगे की स्लाइड्स देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
marriage in ballia
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के गड़वार गांव में 3.5 फीट के प्रज्ञानंद दुल्हा बने तो वहीं तीन फीट की नेहा उनकी दुल्हन बनी। साढ़े तीन फीट के दूल्हे प्रज्ञानंद और तीन फीट की नेहा की किस्मत भी जग गई। रब ने उनकी भी जोड़ी बना दी।
विज्ञापन
3 of 6
marriage in ballia
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को तिलेश्वरनाथ मंदिर शादी का साक्षी बना। जहां दूल्हे और दुल्हन ने शादी के फेरे लिए। शादी की रस्म देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जोड़ी संग लोग सेल्फी लेने से भी पीछे नहीं हटे।
4 of 6
marriage in ballia
- फोटो : अमर उजाला
चितबड़ागांव थाना अंतर्गत दूल्हा प्रज्ञानंद तिवारी उर्फ बिट्टू पुत्र कृष्णदेव तिवारी, माता शकुंतला तिवारी बारात लेकर तिलेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचे, जहां दुल्हन नेहा पुत्री परशुराम पांडेय निवासी नगरा थाना अंतर्गत गोसाईचट्टी बलुआ मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
marriage in ballia
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न हुआ। दूल्हे की मां शकुंतला तिवारी ने बताया कि दोनों की शादी छह माह पूर्व एक रिश्तेदार ने तय कराई थी।
विवाह में वर-कन्या पक्ष के लोग आशीर्वाद एवं सेल्फी लेते हुए देखे गए। क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बना रहा। हर किसी के मुहं से यही निकल रही था कि वाह आखिर रब ने बना दी जोड़ी।